Uttar Pradesh Budget 2026: उत्तर प्रदेश सरकार में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश हो गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 2026-27 का बजट पेश करते हुए कुल 9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
बजट में टैक्स स्लैब या फिर वस्तुओं के दाम में बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन केंद्र के यूनियन बजट से यूपी के लोगों को मिलने वाली सेवाओं और उत्पादों में पर असर पड़ सकता है। क्योंकि, सरकार ने टैक्स, कस्टम ड्यूटी और TCS में बदलाव किए हैं। इससे कुछ चीजों के दामों में कटौती और बढ़ोतरी हो सकती है। यूपी में रहने वाले किसान, व्यापारी और आम नागरिक पर क्या पड़ेगा बजट का प्रभाव, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
क्या हुआ सस्ता
सरकार ने दवाइयों से लेकर जूते और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर ड्यूटी कम की है, जिससे इनके सस्ते होने की उम्मीद है।
दवाओं पर छूट
सरकार की ओर से शुगर, कैंसर और कुछ दुर्लभ व गंभीर बीमारियों की दवाओं से बेसिक कस्टम ड्यूटी को हटा दिया गया है। इसके तहत 7 दुर्लभ बीमारी की दवाओं और 17 कैंसर ड्रग्स पर लगने वाली ड्यूटी हटाई गई है। साथ ही, विशेष मेडिकल भोजन पर भी राहत प्रदान की गई है। इसका फायदा यूपी के लाखों मरीजों को होगा, क्योंकि अब आयातित दवाइयां सस्ती मिलेंगी।
जूते और बैटरी सस्ती होने की उम्मीद
चमड़ा उद्योग में वेट ब्लू लेदर को ड्यूटी फ्री किया गया है, जिससे जूते सस्ते हो सकते हैं। वहीं, बैटरी और बीड़ी जैसे उत्पादों के दामों में भी कमी आ सकती है।
इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम और मोबाइल
मोबाइल फोन के पुर्जों के साथ-साथ माइक्रोवेव ओवन के पुर्जों से ड्यूटी घटी है, जिससे स्थानीय स्तर पर इनकी असेंबली बढ़ेगी और दामों में कमी आ सकती है। वहीं, ईवी बैट्री और सौर ऊर्जा पैनल से जुड़े सामान भी सस्ते हो सकते हैं।
विदेश यात्रा और चिकिस्ता खर्च सस्ता
सरकार की ओर से लाइब्रलाज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत शिक्षा, मेडिकल ट्रीटमेंट, विदेश यात्रा के लिए भुगतान पर होने वाले TCS की दर को घटाकर 2 फीसदी कर दिया गया है। इससे अब विदेशों में जाने वाले छात्रों और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए जाने वाले मरीजों को राहत मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश बजट (वित्तीय वर्ष 2026-27) के संबंध में पत्रकार बंधुओं से वार्ता... https://t.co/k53uxexfNO
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 11, 2026
क्या हुआ मंहगा
शराब व बीयर पर इंडायरेक्ट टैक्स व एक्साइज में बढ़ोतरी के कारण ये महंगे हो सकते हैं। वहीं, कोयला भी इस लिस्ट में शामिल है। शराब पर लगने वाले TCS बढ़ने से भी खुदरा कीमतों पर प्रभाव पड़ने की संभावना है।
वहीं, विदेशों से आने वाले लग्जरी आइटम पर लगने वाले आयात शुल्क बढ़ने की वजह से इनकी कीमतें बढ़ सकती हैं। इसके अतिरिक्त, कॉफी मशीन व फर्टिलाइजर इनपुट्स भी महंगे होने की उम्मीद है। वहीं, तंबाकू से बनने वाले उत्पादों पर 60 फीसदी टैक्स बढ़ाया गया है, जिससे इनके दामों में उछाल आएगा।
| क्या हुआ सस्ता | क्या हुआ महंगा |
| शुगर, कैंसर व गंभीर बीमारी की दवाएं | शराब और बीयर |
| जूते, माइक्रोवेव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद | विदेशी लग्जरी आइटम |
| विदेश यात्रा में चिकित्सा और शिक्षा का खर्च | तंबाकू से बनने वाले उत्पाद |
पढ़ेंः Budget 2026: क्या होती है Orange Economy, जिसे लेकर बजट में हुई बड़ी घोषणा, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation