UP Budget 2026-27 in Hindi: उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में पेश करते हुए युवाओं, महिलाओं और रोजगार पर खास फोकस किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने करीब ₹9.12 लाख करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया, जिसमें निवेश को बढ़ाकर 10 लाख रोजगार अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का कहना है कि नए निवेश और सेक्टरों के विस्तार से प्रदेश में बड़े पैमाने पर नौकरियां सृजित होंगी।

युवाओं के लिए डिजिटल और कौशल विकास योजनाओं को भी प्राथमिकता दी गई है। वित्तीय वर्ष में 40 लाख युवाओं को टैबलेट देने का लक्ष्य रखा गया है, वहीं कौशल विकास मिशन के तहत पहले ही 9 लाख युवाओं को रोजगार अवसर मिल चुके हैं। अभ्युदय केंद्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग जारी है और पुलिस विभाग में 2 लाख से अधिक भर्तियां भी की गई हैं।
बजट में सामाजिक योजनाओं पर भी ध्यान दिया गया है। सरकार ने बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली सहायता राशि ₹50 हजार से बढ़ाकर ₹1 लाख करने की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि रोजगार बढ़ाना और युवाओं को अवसर देना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।
चिकित्सा शिक्षा के लिए ₹14,997 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित है। वर्तमान में प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज हैं। वर्तमान में 60 जनपद मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं से आच्छादित हैं।
— Government of UP (@UPGovt) February 11, 2026
— श्री @SureshKKhanna जी, माननीय वित्त मंत्री#नवनिर्माण_के_नौ_वर्ष pic.twitter.com/azlP8LoPH6
यहां क्लिक करें:- UP Budget 2026 PDF
यूपी बजट 2026-27: निवेश से खुलेंगे 10 लाख रोजगार
वित्त मंत्री ने बताया कि योगी सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और नियमित रूप से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की जा रही हैं। इन निवेश परियोजनाओं के शुरू होने से प्रदेश में लगभग 10 लाख नए रोजगार अवसर बनने की उम्मीद है।
Uttar Pradesh Budget 2026: मेधावी छात्रों को मिलेंगे टैबलेट-स्मार्टफोन
वित्तीय वर्ष 2026-27 में फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन योजना के लिए ₹2374 करोड़ का प्रावधान किया गया है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत अब तक लगभग 40 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन युवाओं को वितरित किए जा चुके हैं।
यूपी बजट 2026: सरकार देगी छात्रों के लिए फ्री स्कूटी
उत्तर प्रदेश बजट 2026 में योगी सरकार ने छात्राओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। मेधावी बेटियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के बजट में बढ़ोतरी की गई है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने के लिए ₹400 करोड़ का विशेष प्रावधान किया है।
UP Budget: लड़कियों की शादी के लिए मिलेंगे 1 लाख रुपये
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता बढ़ाने की घोषणा की है। यह सहायता मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दी जाती है, जिसे सरकार पहले से लागू कर रही है।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट 2026-27 में बताया कि अब इस योजना के तहत मिलने वाली राशि ₹51,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी गई है। इसके लिए बजट में ₹750 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे सभी वर्गों की पात्र लड़कियों को लाभ मिलेगा।
UP Budget 2026-27:योगी सरकार में रोजगार और भर्तियों के आंकड़े
वित्त मंत्री ने सरकार के कार्यकाल में दी गई नौकरियों और रोजगार से जुड़े आंकड़े पेश किए। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017 से अब तक पुलिस विभाग में 1,83,766 पुरुष और 35,443 महिला समेत 2,19,000 से अधिक पदों पर भर्ती की गई है। इसके अलावा 1,58,000 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। साथ ही 60,244 आरक्षियों का प्रशिक्षण चल रहा है और 83,122 अराजपत्रित पदों पर भर्ती प्रक्रिया अभी जारी है।
UP Budget 2026 in Hindi: माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती
बजट सत्र में बताया गया कि योगी सरकार ने मिशन रोजगार के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 1,939 प्रवक्ता, 6,808 सहायक अध्यापक और 219 प्रधानाचार्य समेत कुल 8,966 नियुक्तियां पूरी की हैं।साथ ही वर्ष 2017 से 2026 के बीच सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कुल 34,074 शिक्षकों का चयन किया जा चुका है।
नोट: बजट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऊपर दिए गए लेख में उपलब्ध यूपी बजट 2026 की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation