ICMAI CMA Result दिसंबर 2025 के रिजल्ट और स्कोरकार्ड जारी, यहां icmai.in से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Feb 11, 2026, 17:32 IST

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) आज, 11 फरवरी, 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर CMA दिसंबर 2025 की इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम के रिजल्ट घोषित करेगा। एग्जाम 10 से 17 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की गई थीं। 

ICMAI announced the CMA December 2025 results for the Inter and Final examinations
ICMAI announced the CMA December 2025 results for the Inter and Final examinations

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने आज, 11 फरवरी 2026 को CMA इंटरमीडिएट और फाइनल दिसंबर 2025 सेशन के एग्जाम रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। महीनों की कड़ी मेहनत के बाद अब छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in या eicmai.in पर जाकर देख सकते हैं। एग्जाम 10 से 17 दिसंबर 2025 तक पूरे भारत में आयोजित की गई थी। छात्र अपने एप्लीकेशन नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल सूचना में लिखा है, “परिणाम प्रकाशन की तिथि: इंटर और फाइनल एग्जाम का रिजल्ट 11 फरवरी 2026 तक जारी किए जाएंगे।” 

इस बार इंटरमीडिएट एग्जाम में परि अग्रवाल (जयपुर) और फाइनल एग्जाम में एमडी फैजान (कोलकाता) ने ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल कर सफलता का परचम लहराया है।

ICMAI CMA Result: इंपोर्टेंट डिटेल्स 

छात्र ICMAI CMA रिजल्ट, दिसंबर 2025 के एग्जाम से जुड़ी सभी जानकारी को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।

डिटेल्स  इंपोर्टेंट डेट्स 
रिजल्ट की डेट 11 फरवरी, 2026
एग्जाम का लेवल  इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम 
लॉगिन क्रेडेंशियल  11 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर
वेरिफिकेशन की अवधि रिजल्ट के 30 दिनों के भीतर 
ऑफिशियल वेबसाइट  icmai.in

आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर 2025 इंटर परिणाम

आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर 2025 का अंतिम परिणाम

ICMAI CMA दिसंबर 2025 का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स का पालन करके अपना ICMAI CMA दिसंबर 2025 का रजिल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
  2. CMA दिसंबर 2025 इंटर और फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर करके अपना रिजल्ट स्कोरकार्ड देखें। 
  4. ICMAI CMA दिसंबर 2025 का रिजल्ट स्कोरकार्ड PDF में दिखाई देगा। 
  5. अपनी जानकारी जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें 
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News