Railway RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी कब आएगी?, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Feb 11, 2026, 09:35 IST

RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) सभी CBT एग्ज़ाम समाप्त होने के बाद अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ग्रुप D आंसर की 2026 जारी करेगा। आंसर की पब्लिश होने के बाद, परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपनी आंसर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके अलावा, यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो उन्हें ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने का अवसर भी मिलेगा। उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा विवरण के साथ आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी देख सकते हैं और पीडीएफ डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2026
आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2026

RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही CEN 08/2024 के तहत आयोजित ग्रुप D CBT 1 के लिए आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी करेगा। आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने परीक्षा उत्तरों की सही जवाबों के साथ तुलना कर सकते हैं और अपने संभावित मार्क्स का अंदाज़ा लगा सकते हैं। रेलवे ग्रुप D आंसर की PDF फॉर्मेट में उपलब्ध होगी, जिसे उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/ID और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रोविजनल आंसर की परीक्षा में पूछे गए सभी सवालों के सही जवाबों के साथ प्रदान की जाएगी।

RRB ग्रुप D CBT 1 परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक तीन फेज में आयोजित हुई थी, जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए। रिस्पॉन्स शीट उम्मीदवारों को न केवल उनके अनुमानित मार्क्स का पता लगाने में मदद करेगी, बल्कि आगामी चयन प्रक्रिया की तैयारी में भी उपयोगी साबित होगी। 

Railway RRB Group D Answer Key 2026-आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2026 हाइलाइट्स

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Answer Key जारी करेगा। केवल परीक्षा देने वाले उम्मीदवार ही अपनी Answer Key और Response Sheet डाउनलोड कर पाएंगे। उम्मीदवार नीचे टेबल में सभी जरूरी जानकारी देख सकते हैं:

  • परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

  • परीक्षा का नाम: CEN 08/2024 (ग्रुप डी)

  • RRB ग्रुप D आंसर की 2026: फरवरी 2026 (संभावित)

  • आपत्ति दर्ज करने की तिथि: जल्द घोषित होगी

  • RRC ग्रुप D परीक्षा तिथि: 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026

  • RRB ग्रुप D रिजल्ट 2026: मार्च/अप्रैल 2026

  • आधिकारिक वेबसाइट: www.rrbcdg.gov.in

RRB Group D Answer Key 2026 PDF Download Link

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर RRB ग्रुप D आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देखने व डाउनलोड करने का लिंक जारी करेगा। उम्मीदवार इस लिंक से आंसर की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ID और पासवर्ड दर्ज करना होगा। लिंक एक्टिव होते ही यहां भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

RRB Group D ki Answer Key kab Aayegi 2026?

RRB ग्रुप D 2026 की प्रोविजनल आंसर की फरवरी 2026 में जारी होने की संभावना है, क्योंकि CBT-1 परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक आयोजित हुई है। आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर आएगी, जहां उम्मीदवार लॉगिन करके अपने उत्तर मिलान कर सकेंगे और आपत्ति भी दर्ज कर पाएंगे।

रेलवे आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 डाउनलोड कैसे करें?

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके रेलवे आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026  और रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. “CEN-RRB-08/2024 (Pay Level-1 Posts) – CBT Objection Tracker / Question Paper, Responses & Answer Key” वाले लिंक पर क्लिक करें।

  3. आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।

  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  5. RRB ग्रुप D आंसर की 2026 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करें?

अगर किसी कैंडिडेट को RRB Group D Answer Key 2026 में कोई गलती दिखती है, तो वह उस सवाल पर ऑब्जेक्शन उठा सकता है। इसके लिए कदम इस प्रकार हैं:

  • अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स से RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करें।
  • उस सवाल को चुनें जो आपको गलत लगता है।
  • हर ऑब्जेक्शन के साथ सही प्रूफ या रेफरेंस देना जरूरी है।
  • फीस का भुगतान करें – Rs.50/- + बैंक सर्विस चार्ज प्रति सवाल।
  • पेमेंट मोड – सभी बैंक Rupay डेबिट कार्ड और SBI VISA/मास्टर डेबिट कार्ड से।
  • तय समय के अंदर ही ऑब्जेक्शन उठाएं।
  • ऑब्जेक्शन चेक होने के बाद RRB फाइनल आंसर की जारी करेगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News