RRB JE City Intimation Slip 2026: आरआरबी जेई सिटी स्लिप rrbcdg.gov.in जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Feb 11, 2026, 11:48 IST

RRB JE City Intimation Slip 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जेई सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार 19, 20 और 25 फरवरी की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB JE City Intimation Slip 2026
RRB JE City Intimation Slip 2026

RRB JE City Slip 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जेई (Junior Engineer) सिटी स्लिप 10 फरवरी को ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दी गई है। 19, 20 और 25 फरवरी की परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अब अपने एग्जाम सेंटर तक पहुंचने की यात्रा समय से कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण एडमिट कार्ड जारी करने के साथ किए जाएंगे। 

परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को आरआरबी जेई परीक्षा शहर, परीक्षा का समय और निर्धारित तिथि की जांच अवश्य करनी चाहिए। आगे लेख में सिटी स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक दिया गया है। 

RRB JE City Intimation Slip 2026: सिटी स्लिप जारी 

आरआरबी की ओर से जेई सिटी स्लिप 10 फरवरी को जारी की गई है। इस परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 25 फरवरी को तीन शिफ्ट में किया जाएगा। जो उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1 (CBT1) में बैठने वाले हैं, उन्हें अब अपनी सिटी स्लिप नीचे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर लेनी चाहिए। 

RRB JE City Intimation Slip 2026: हाइलाइट्स 

आरआरबी जेई सीबीटी 1 परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सेंटर की जानकारी देख सकते हैं। सिटी स्लिप विवरण देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए टेबल को देख सकते हैं।

भर्ती संगठन का नाम 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

परीक्षा का नाम 

आरआरबी जेई परीक्षा 2026

पद का नाम 

जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक, रसायन पर्यवेक्षक और धातुकर्म सहायक

पदों की संख्या 

2585

विज्ञापन संख्या 

CEN 05/2025

सिटी स्लिप जारी होने की तिथि 

10 फरवरी, 2026 (जारी)

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

15 फरवरी 2026

चयन प्रक्रिया 

  • CBT1 

  • CBT 2

  • मेडिकल टेस्ट

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट 

rrbcdg.gov.in

RRB JE City Intimation Slip 2026: सिटी स्लिप लिंक 

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जेई सिटी स्लिप 10 फरवरी, 2026 को जारी कर दी गई है। संबंधित भर्ती परीक्षा का उद्देश्य जेई के जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक, रसायन पर्यवेक्षक और धातुकर्म सहायक सहित कुल 2585 रिक्त पदों को भरना है। आरआरबी ने सिटी स्लिप डाउनलोड करने का लिंक भी जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां उपलब्ध कराया गया है। नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आप अपनी सिटी स्लिप डायरेक्ट लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

आरआरबी जेई सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड लिंक 

यहां क्लिक करें

RRB JE City Intimation Slip 2026: ऐसे करें सिटी स्लिप डाउनलोड 

आरआरबी जेई सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर, CEN 05/2025 RRB JE City Intimation Slip 2026 लिंक पर जाएं।

  3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि दर्ज करें।

  4. स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा पर क्लिक करें।

  5. लॉगिन करने के बाद RRB JE City Intimation Slip 2026 पर क्लिक करें।

  6. सिटी स्लिप सीबीटी 1 परीक्षा 2026 के लिए डाउनलोड करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News