AIBE 21 Registration 2026 के रजिस्ट्रेशन आज से हुए शुरू, जानें फीस और पूरी डिटेल्स

Akshara Verma
Feb 11, 2026, 13:04 IST

AIBE 21 एग्जाम के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने आज यानी 11 फरवरी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी है, जो निर्धारित की गई लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 तक ही जारी रहेगी। सभी छात्र एग्जाम में शामिल होने के लिए जल्द ऑनलाइन रजिस्टर करें।

AIBE 21 Registration 2026 Begin at allindiabarexamination
AIBE 21 Registration 2026 Begin at allindiabarexamination

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 (AIBE) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज, 11 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। यह एग्जाम हर उस कानून स्नातक के लिए जरूरी है, जो देश में 'सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस' (CoP) प्राप्त करना चाहता है। आइए जानते हैं इस परीक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी।

इस एग्जाम में भाग लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट हो गए है। सभी छात्र ऑनलाइन मोड से बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही, इस साल से BCI ने छात्रों के लिए दो बार एग्जाम आयोजित करे है। 

AIBE XXI Registration 2026 - Click Here

AIBE 21 की इंपोर्टेंट डेट्स 

AIBE 21 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। छात्र AIBE 21 एग्जाम और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट  डेट 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 11 फरवरी, 2026
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट  30 अप्रैल, 2026
फीस भुगतान की लास्ट डेट 01 मई, 2026
करेक्शन विंडो  03 मई, 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 22 मई, 2026
एग्जाम की डेट (AIBE XXI Exam) 07 जून, 2026

AIBE 21 के रजिस्ट्रेशन की फीस 

AIBE 21 के रजिस्ट्रेशन के लिए अलग-अलग कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस इस प्रकार है। 

  • सामान्य/ओबीसी (General/OBC): ₹3,560 
  • एसटी/एससी (SC/ST): ₹2,560 

AIBE 21 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

सभी छात्र AIBE 21 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए हमारे द्वारा दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं स्टेप्स क्या है। 

  1. छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'AIBE XXI Registration' लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, स्टेट एनरोलमेंट नंबर और अन्य डिटेल्स भरकर रजिस्टर करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त लॉगइन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर साइन-इन करें।
  5. फिर, अपने ऑरिजनल फोटो/हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  6. आखिरी में रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें और भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News