UP Budget 2026-27 in Hindi: यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट, कौन से हुए बड़े ऐलान, यहां देखें हाई लाइट्स

Feb 11, 2026, 14:07 IST

UP Budget 2026-27: यूपी में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया है, उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बार का कुल परिव्यय करीब ₹9,12,696 करोड़ रखा गया है। बजट में चिकित्सा शिक्षा के लिए ₹14,997 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित है।

UP Budget 2026-27 in Hindi: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार के पिछले और मौजूदा कार्यकाल में हुए “समग्र विकास” को रेखांकित किया। बजट पेश करते हुए खन्ना ने बताया कि 2026-27 के लिए कुल परिव्यय ₹9,12,696.35 करोड़ रखा गया है, जो पिछले साल की तुलना में करीब 12.2 प्रतिशत अधिक है। 

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की राष्ट्रीय स्तर पर स्थिति लगातार बेहतर हो रही है और औद्योगिक प्रगति तेज़ हुई है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शिक्षा, कृषि, रोजगार और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

अब तक का सबसे बड़ा बजट:

इस बार का कुल परिव्यय करीब ₹9,12,696 करोड़ रखा गया है। बजट में वित्तीय अनुशासन के साथ-साथ पूंजीगत खर्च बढ़ाने पर फोकस है, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके और यूपी को निवेश व रोजगार के मामले में अग्रणी बनाया जा सके। आप यहां बजट का ऑफिसियल बजट पीडीएफ भी देख सकते है.

कृषि और किसानों पर फोकस

सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बैंक सहायता प्राप्त UP-AGREES परियोजना के तहत एग्री-एक्सपोर्ट हब शुरू करने का ऐलान किया है। इससे कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

UP Budget 2026-27 in Hindi: बजट हाई लाइट्स 

वित्त मंत्री ने बताया कि एसडीजी इंडिया इंडेक्स में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग 2018-19 में 29वें स्थान से सुधरकर 2023-24 में 18वें स्थान पर पहुंच गई है। साथ ही फरवरी 2024 में आयोजित चौथे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में करीब ₹50 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए, जिनसे लगभग 10 लाख रोजगार बनने की संभावना है। अब तक 16 हजार से ज्यादा परियोजनाओं के लिए लगभग ₹15 लाख करोड़ निवेश के साथ चार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो चुकी हैं।

सेक्टर

बजट में हिस्सा (%)

प्रमुख फोकस क्षेत्र

इंफ्रास्ट्रक्चर

22%

सड़कें, शहरी परियोजनाएं (₹25,400 करोड़), पूंजीगत खर्च (₹2.52 लाख करोड़)

शिक्षा

13%

स्कूलों का विकास, छात्रावास, बालिकाओं के लिए सुविधाएं

कृषि एवं संबद्ध

11%

एग्री-एक्सपोर्ट हब, किसानों की आय बढ़ाना

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य

6%

ट्रॉमा सेंटर, जिला अस्पतालों का उन्नयन

सामाजिक सुरक्षा

4%

युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए कल्याण योजनाएं

शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट

बजट में पीपीपी मॉडल पर स्किल सेंटर, महिला-विशेष प्रशिक्षण संस्थान और रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर जोर दिया गया है। युवाओं को नौकरी योग्य बनाने के लिए प्रशिक्षण और प्लेसमेंट ड्राइव को बढ़ावा दिया जाएगा।

स्वास्थ्य और पर्यटन सुधार

जिला अस्पतालों में इमरजेंसी सेंटर विकसित किए जाएंगे और 10 हजार टूरिस्ट गाइडों को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ पर्यटन सेक्टर में भी रोजगार बढ़ेगा।

Image

Source: X-Government of UP

निवेश और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लाइसेंस प्रक्रिया को आसान किया जाएगा और डिजिटल एंटरप्रेन्योरशिप स्कीम शुरू होगी। निजी क्षेत्र की भागीदारी से आर्थिक गतिविधियों को तेज करने का लक्ष्य रखा गया है।

विकास और आत्मनिर्भर यूपी का विजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे विकास का दशक बताने वाला बजट कहा है। सड़क, बिजली, पानी, स्कूल और अस्पतालों पर निवेश बढ़ाकर आम जनता को लाभ पहुंचाया जाएगा। यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ विजन के अनुरूप रोजगार और उद्योग को नई गति देगा।

Image

Source: X-Government of UP

UP Budget 2026-27 ऑफिसियल PDF

Lakhpati Bitiya Yojana Delhi: कौन है पात्र, फेज वाइज कब मिलेगा कितना पैसा और कौन से डॉक्यूमेंट्स जरुरी? देखें सब कुछ

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News