चार बार फेल होकर पांचवीं बार में बनीं IAS, मेहनत और जिद ने नहीं मानी हार

Feb 11, 2026, 16:37 IST

कहा जाता है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होता। बस आपको अपनी गलतियों से सीखते रहना है। ऐसी ही कहानी उत्तर प्रदेश में रहने वाली तृप्ति कलहंस की है, जो 4 बार यूपीएससी एग्जाम में फेल हुई, लेकिन पांचवीं बार में उन्हें सफलता मिली और वह IAS बन गई। 

Tripti Kalhans IAS Story
Tripti Kalhans IAS Story

Tripti Kalhans IAS Story:  अगर हम तृप्ति कलहंस की बात करें, तो उनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में हुआ। तृप्ति के पिता का नाम नवरंग सिंह है, जो एक बैंक ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। आज पिता को बेटी के IAS बनने पर काफी नाज है। 

तृप्ति पांचवीं बार में बनीं IAS

IAS का एग्जाम सबसे टफ एग्जाम में गिना जाता है। इसे पास करना इतना आसान नहीं हैं। इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। तृप्ति ने कड़ी मेहनत के बूते IAS का सपना पूरा किया। वह पहली पांचवीं बार में सफल हो पाई, जिनकी रैंक 199 आई है। 

तृप्ति ने दिल्ली विश्वविद्यालय से किया ग्रेजुएशन 

तृप्ति ने अपनी स्कूलिंग फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। इसके बाद वह दिल्ली आ गई, जहां उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की। तृप्ति हमेशा बैकबेंचर ही रही है। वह पढ़ाई के साथ-साथ मौज-मस्ती भी खूब करती थी। 

घर पर ही की IAS बनने की तैयारी 

ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद तृप्ति UPSC की तैयारी में जुट गई। घर पर ही उन्होंने तैयारी की। UPSC के पांचवें प्रयास में वह IAS बन गई। तृप्ति के IAS अधिकारी बनना दिखाता है कि आप कोशिश करते रहिए। हार मत मानिए। एक दिन सफलता आपको जरूर मिलेगी। 

ये भी पढ़ें: सेना से रिटायर पिता की बेटी का कमाल, यूपी पीसीएस में पहली रैंक लाकर बनीं SDM

 


Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News