Current Affairs One-Liners 11 Feb 2026: आज के वन-लाइनर करेंट अफेयर्स यहां एक नए फॉर्मेट में प्रस्तुत किए गए हैं। ये अपडेट परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे। आज के मुख्य हाई लाइट्स में रोड टू AI इम्पैक्ट समिट 2026, वर्ल्ड डिफेंस शो (WDS) 2026 आदि से संबंधित विषय शामिल हैं।
-
हाल ही में किस केन्द्रीय आयुष मंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चिंतन शिविर का उद्घाटन किया- आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव
-
दो दिवसीय “रोड टू एआई इम्पैक्ट समिट 2026” का आयोजन कहां किया गया- दुबई
-
डीआरडीओ ने सहयोगात्मक अनुसंधान के लिए हाल ही में किसके साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया- वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद
-
विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों से जुड़े मुद्दों की जांच के लिए रेनके आयोग का गठन किस मंत्रालय ने किया था- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
-
'कौशल रथ' पहल को किस मंत्रालय ने अखिल भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर प्रौद्योगिकी सोसायटी (AISECT) के सहयोग से शुरू किया- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
-
हाल ही में शुरू की गई मोबाइल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जागरूकता पहल 'कौशल रथ' किस राष्ट्रीय कार्यक्रम का एक हिस्सा है- युवा एआई फॉर ऑल
-
वर्ल्ड डिफेंस शो (WDS) 2026 में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
-
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए गए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट का कुल परिव्यय कितना रखा गया है- ₹9,12,696.35 करोड़
-
केंद्र सरकार ने हाल ही में किस आयोग की सिफारिशों के आधार पर विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के लिए राष्ट्रीय आयोग का गठन किया- रेनके आयोग
-
किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने हाल ही में 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' शुरू करने का ऐलान किया है- दिल्ली
Comments
All Comments (0)
Join the conversation