UP Free Scooty Yojana 2026: बेटियों को UP में मिलेगी मुफ्त स्कूटी, बजट में 400 करोड़ का प्रावधान, जानें कैसे करें अप्लाई

Akshara Verma
Feb 11, 2026, 19:02 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त साल 2026-27 का भारी-भरकम बजट पेश हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस बार बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर फोकस करते हुए 'रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना' के लिए खजाना खोल दिया है, जिससे उच्च शिक्षा पाना अब और भी आसान होगा।

Rani Laxmibai Free Scooty Scheme UP Free Scooty Yojana 2026
Rani Laxmibai Free Scooty Scheme UP Free Scooty Yojana 2026

UP Free Scooty Scheme: उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश किए गए बजट 2026 में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मेधावी छात्राओं के लिए 'रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना' का ऐलान किया है। सरकार ने इस योजना के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन छात्राओं की मदद करना है जो संसाधनों की कमी या कॉलेज की दूरी के कारण अपनी शिक्षा को बीच में ही छोड़ देती हैं।

योजना की मुख्य विशेषताएं 

सरकार ने इस योजना के तहत कुछ विशेष मानक तय किए हैं।

डिटेल्स  महत्वपूर्ण जानकारी 
योजना का नाम रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना
किसे मिलेगा लाभ केवल मेधावी छात्राओं (Meritorious Students) को
शैक्षणिक स्तर स्नातक (Graduation) और परास्नातक (PG) छात्राएं
कुल बजट 400 करोड़ रुपये
लाभ का प्रकार मुफ्त स्कूटी या स्कूटी हेतु नकद सब्सिडी

कौन-कौन लाभ उठा सकता है? 

इस योजना का लाभ पाने के लिए छात्राओं को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। 

  1. मूल निवासी: छात्रा का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  2. मेधावी छात्रा: छात्रा ने 12वीं कक्षा में कम से कम 75% से 85% (विभिन्न कैटेगरियों के अनुसार) अंक प्राप्त किए हों।
  3. संस्थान: वह किसी सरकारी कॉलेज या यूनिवर्सिटी (और अब कुछ निजी संस्थानों में भी) में नामांकित होनी चाहिए।
  4. आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  5. एक परिवार एक लाभ: एक परिवार की केवल एक ही बेटी इस योजना का लाभ ले सकती है।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज 

अगर आप पात्र हैं, तो इन दस्तावेजों को पहले से तैयार रखें:

  • आधार कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र 
  • मार्कशीट (10वीं और 12वीं की अंकतालिका)
  • कॉलेज आईडी/प्रवेश पर्ची 
  • पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक की कॉपी।

रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी। सभी छात्र इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अपनी व्यक्तिगत जानकारी और मोबाइल नंबर के साथ साइन-अप करें।
  3. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना शैक्षणिक विवरण और आय की जानकारी भरें।
  4. ऊपर बताए गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  5. फॉर्म जमा करने के बाद कॉलेज स्तर पर आपकी मेरिट और जानकारी की जांच की जाएगी।
  6. चयन होने पर आपके जिले के नोडल सेंटर से आपको स्कूटी वितरण की सूचना दी जाएगी।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News