IAS Aastha Singh Success Story: आस्था सिंह का जन्म पंजाब के जीरकपुर पीरमुछल्ला में हुआ था। आस्था सिंह के पिता का नाम ब्रिजेश सिंह है, जो एक फार्मास्यूटिकल कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। आस्था सिंह की माता का नाम शालिनी सिंह है, जो एक हाउस वाइफ है। आस्था के पिता बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही पढ़ने का शौक है।
2024 बैच की IAS हैं आस्था सिंह
आस्था सिंह साल 2024 बैच की IAS है, जिनकी रैंक 61 आई थी। वह अपने घर में पहली ऐसी हैं, जो सिविल सर्वेंट हैं। उन्होंने बिना किसी कोचिंग की मदद के महज 21 की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का एग्जाम क्रैक किया है। गांव वालों के लिए आस्था प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है।
आस्था सिंह इकोनॉमिक्स में हैं ग्रेजुएट
IAS आस्था सिंह की पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज से पूरी की है। वह इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं। इसके बाद आस्था ने भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी करना शुरू कर दिया।
UPSC परीक्षा में आई 61 रैंक
साल 2024 में आस्था ने पहले ही प्रयास में हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर ली थी। उनकी रैंक 31 आई थी और वह एडिशनल एक्साइज एवं टैक्सेशन के पद पर कार्यरत हुई थी। इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा दी, जिसमें आस्था की रैंक 61 आई और वह भारत की सबसे यंग (21 साल) आईएएस ऑफिसर बनीं।
बिना कोचिंग के बनीं IAS
21 की उम्र में आस्था के लिए IAS बनना इतना आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से UPSC एग्जाम की तैयारी की। आस्था सिंह ने IAS बनने के लिए कोई कोचिंग नहीं ली। सेल्फ स्टडी से ही अपने सपने को साकार किया।
ये भी पढ़ें : चार बार फेल होकर पांचवीं बार में बनीं IAS, मेहनत और जिद ने नहीं मानी हार
Comments
All Comments (0)
Join the conversation