CBSE Answer Key 2026: सीबीएसई आंसर की 2026 ग्रुप A, B और C पोस्ट के लिए नोटिस जारी, 12 फरवरी से डाउनलोड करें OMR शीट PDF

Feb 11, 2026, 16:27 IST

CBSE Group A, B, C Answer Key 2026: जिन उम्मीदवारों ने CBSE ग्रुप A, B और C पोस्ट की परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से Answer Key 2026 का नोटिस PDF डाउनलोड कर सकते हैं। CBSE ग्रुप A, B और C पोस्ट की OMR शीट कल अपलोड कर दी जाएगी।

CBSE Group A, B, C Answer Key 2026
CBSE Group A, B, C Answer Key 2026

CBSE Answer Key 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा एग्जामिनेशन 2026 (DRQ-2026) की प्रोविजनल आंसर की का नोटिस 11 फरवरी 2026 को आधिकारिक CBSE रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जारी कर दिया है। 124 ग्रुप A, B और C पदों की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब पब्लिक नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं। जारी नोटिस के अनुसार OMR आंसर शीट 12 फरवरी को वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी, जिसे डाउनलोड कर अभ्यर्थी अपने संभावित अंक (Expected Score) का अनुमान लगा सकेंगे।

यह परीक्षा 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को विज्ञापन संख्या CBSE/Rectt.Cell/14(88)/2025 के तहत आयोजित की गई थी। इसके माध्यम से असिस्टेंट सेक्रेटरी, असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट डायरेक्टर, अकाउंट्स ऑफिसर, सुपरिंटेंडेंट, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

CBSE Answer Key 2026 Notice PDF

CBSE आंसर की 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

  1. ऑफिशियल पोर्टल जाएं: cbseit.in/cbse/2026/drqkey/

  2. लॉगिन डिटेल्स भरें: अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  3. OMR शीट देखें:  लॉगिन करने के बाद आपकी भरी हुई OMR शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, अपने सभी उत्तर चेक करें।

  4. आंसर की देखें: उसी पेज पर संबंधित पोस्ट और शिफ्ट की प्रोविजनल आंसर की भी मिल जाएगी।

  5. डाउनलोड और सेव करें: OMR शीट और आंसर की PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें, ताकि अपने अंक जोड़ सकें।

सीबीएसई आंसर की 2026 के लिए ऑब्जेक्शन विंडो डेट 

अगर उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की में कोई उत्तर गलत लगता है, तो वे उसे ऑनलाइन चैलेंज कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन की सुविधा 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) से शुरू होकर 14 फरवरी 2026 (शनिवार) रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी, जैसा कि 11 फरवरी के पब्लिक नोटिस में बताया गया है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News