Lakhpati Bitiya Yojana Delhi: कौन है पात्र, फेज वाइज कब मिलेगा कितना पैसा और कौन से डॉक्यूमेंट्स जरुरी? देखें सब कुछ

Feb 11, 2026, 12:36 IST

Lakhpati Bitiya Yojana Delhi: दिल्ली लखपति बिटिया योजना दिल्ली सरकार की नई पहल है, जो 1 अप्रैल से लागू होगी। इसमें पात्र परिवारों की बेटियों को चरणबद्ध तरीके से कुल 56 हजार रुपये जमा किए जाएंगे, जो ब्याज सहित ग्रैजुएशन या 21 वर्ष की उम्र पर लगभग 1 लाख रुपये बनकर सीधे बैंक खाते में मिलेंगे।

Lakhpati Bitiya Yojana: हाई लाइट्स
Lakhpati Bitiya Yojana: हाई लाइट्स

Lakhpati Bitiya Yojana Kya Hai: दिल्ली सरकार ने बेटियों से जुड़ी अपनी प्रमुख योजना में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि 31 मार्च तक लाडली योजना बंद कर दी जाएगी और 1 अप्रैल से ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ (Lakhpati Bitiya Yojana) शुरू होगी। 

इस नई योजना का उद्देश्य बेटियों को पहले से ज्यादा आर्थिक सुरक्षा और शिक्षा के लिए मजबूत सहयोग देना है। इसके लिए सरकार ने 160 करोड़ रुपये का बजट भी तय किया है।

क्यों बंद हो रही है लाडली योजना?

लाडली योजना की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। इसके तहत अलग-अलग फेज में कुल 36 हजार रुपये बैंक में जमा किए जाते थे, जो मैच्योरिटी पर मिलते थे। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना में एक लाख से ज्यादा खाते अनक्लेम्ड रह गए थे। नई सरकार के गठन के बाद 31 हजार बच्चियों को चिन्हित कर 90 करोड़ रुपये जारी किए गए, जबकि 41 हजार और लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। इसी अनुभव से प्रेरित होकर सरकार ने नई और ज्यादा प्रभावी योजना लाने का फैसला किया।

क्या है ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’?

दिल्ली लखपति बिटिया योजना दिल्ली सरकार की नई पहल है, जो 1 अप्रैल से लागू होगी। इसमें पात्र परिवारों की बेटियों को चरणबद्ध तरीके से कुल 56 हजार रुपये जमा किए जाएंगे, जो ब्याज सहित ग्रैजुएशन या 21 वर्ष की उम्र पर लगभग 1 लाख रुपये बनकर सीधे बैंक खाते में मिलेंगे।

Lakhpati Bitiya Yojana: हाई लाइट्स 

नई योजना 1 अप्रैल से लागू होगी। इसमें बेटियों को पहले से ज्यादा आर्थिक मदद दी जाएगी।

  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां पात्र होंगी।

  • आय सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये की गई।

  • पहले 36 हजार मिलते थे, अब 56 हजार रुपये जमा होंगे।

  • यह रकम ब्याज के साथ मिलकर 1 लाख रुपये बनेगी।

  • पैसा ग्रैजुएशन या 21 साल की उम्र पूरी होने पर मिलेगा।

योजना के लिए कौन है पात्र:

इस योजना का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी नियम तय किए गए हैं, 

  • बेटी का जन्म दिल्ली में होना चाहिए।

  • परिवार कम से कम 3 साल से दिल्ली का निवासी हो।

  • पूरा टीकाकरण अनिवार्य।

  • मान्यता प्राप्त स्कूल से पढ़ाई जरूरी।

  • 18 साल से पहले शादी नहीं होनी चाहिए।

  • परिवार की सालाना आय तय सीमा से ज्यादा न हो।

अगर बेटी दिल्ली से बाहर पढ़ाई कर रही है, तब भी उसे योजना का लाभ मिलेगा।

फेज वाइज कैसे मिलेगा पैसा?

सरकार अलग-अलग फेज में राशि जमा करेगी, जिसका लाभ समय-समय पर दिया जायेगा- 

  • जन्म पर:  ₹11,000

  • कक्षा 1 में दाखिले पर: ₹5,000

  • कक्षा 6, 9, 10 और 12 पर: ₹25,000 प्रति कक्षा

  • ग्रैजुएशन / डिप्लोमा पूरा करने पर: ₹20,000

इन सभी राशियों को जोड़कर ब्याज सहित अंत में ₹1 लाख बेटी के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

लाडली योजना का अटका पैसा भी मिलेगा

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि पुरानी लाडली योजना के अटके पैसे भी जारी किए जाएंगे। कई खातों में पैसा जमा था लेकिन दावा नहीं किया गया था। सरकार ने अभियान चलाकर हजारों लाभार्थियों को चिन्हित किया है और आगे भी सभी को उनका हक दिलाया जाएगा। नई ‘लखपति बिटिया योजना’ का उद्देश्य सिर्फ मदद नहीं, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News