Navjot Simi IPS Story: नवजोत सिमी का जन्म 21 दिसंबर, 1987 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ। अगर हम उनकी पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने लुधियाना में स्थित बाबा जसवंत सिंह डेंटल हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) किया।
नवजोत सिमी बनीं IPS
BDS करने के बाद नवजोत के सामने डेंटल सर्जन बनने का सुनहरा मौका था, लेकिनउनकेमन में देश प्रेम जागा और वह UPSC की तैयारी में जुट गई। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने यूपीएससी का एग्जाम क्रैक लिया है। उनकी यूपीएससी एग्जाम में 735वीं रैंक आई।
2018 बैच की IPS अधिकारी
नवजोत सिमी 2018 बैच की IPS अधिकारी है। उन्हें पहली बार बिहार के अरवल जिले में महिला पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली थी। वह बिहार कैडर की IPS अधिकारी है। हालांकि, उनकी सोशल मीडिया पर गजब की फैन फॉलोइंग है। वह अपने फॉलोवर्स को इंस्टाग्राम के जरिए अपडेट देती रहती हैं।
IAS तुषार सिंगला से रचाई शादी
नवजोत सिमी ने IAS तुषार सिंगला से 2020 में शादी की। दोनों की लव मैरिज है। तुषार भी पंजाब से ही है, जो 2015 बैच के IAS अधिकारी है। पहले वह बंगाल कैडर में पोस्टेड था और अब बिहार कैडर में तैनात हैं। दोनों काफी खुश रहते हैं।
ये भी पढ़ें: बिजली विभाग में काम करने वाले पिता की बेटी बनीं IAS
Comments
All Comments (0)
Join the conversation