एक बार में नहीं पढ़ पाएंगे इस रेलवे स्टेशन का नाम, 28 अक्षरों वाला है भारत का यह अनोखा स्टेशन

Last Updated: Jun 16, 2026, 18:52 IST

भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जिसका नाम पढ़ने में ही कई लोगों की जुबान लड़खड़ा सकती है। अंग्रेजी के 28 अक्षरों वाले इस स्टेशन का नाम इतना लंबा है कि इसे एक बार में याद रखना आसान नहीं। जानिए आखिर कहां है यह अनोखा स्टेशन और दुनिया का सबसे लंबे नाम वाला रेलवे स्टेशन किस देश में स्थित है।

भारत का यह रेलवे स्टेशन अपने नाम के लिए है मशहूर
भारत का यह रेलवे स्टेशन अपने नाम के लिए है मशहूर

भारत में ट्रेन का सफर सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का साधन नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। देशभर में हजारों रेलवे स्टेशन हैं, जिनमें से कुछ अपने इतिहास के लिए तो कुछ अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। लेकिन एक रेलवे स्टेशन ऐसा भी है, जो सिर्फ अपने नाम के कारण चर्चा में रहता है।

इस स्टेशन का नाम इतना लंबा है कि पहली बार में इसे पढ़ना तो दूर, सही तरीके से बोलना भी आसान नहीं है। कई लोग तो इसका नाम एक बार में पढ़ ही नहीं पाते। चलिए इसके बारें में विस्तार से जानते है। 

क्या है इस अनोखे रेलवे स्टेशन का नाम?

इस रेलवे स्टेशन का नाम है वेंकटनरसिम्हाराजुवरिपेटा (Venkatanarasimharajuvaripeta)। 28 अक्षरों से बना यह नाम भारतीय रेलवे के सबसे लंबे स्टेशन नामों में गिना जाता है। यही कारण है कि यह स्टेशन अक्सर लोगों की जिज्ञासा का विषय बना रहता है। सोशल मीडिया पर भी इसका नाम समय-समय पर चर्चा में आ जाता है।

आंध्र प्रदेश में है यह अनोखा स्टेशन 

वेंकटनरसिम्हाराजुवरिपेटा रेलवे स्टेशन आंध्र प्रदेश में स्थित है और तमिलनाडु की सीमा के बेहद करीब पड़ता है। इसका स्टेशन कोड VKZ है। यह स्टेशन दक्षिण रेलवे के रेनिगुंटा-अरक्कोणम रेल मार्ग पर स्थित है। रोजाना यहां से गुजरने वाले कई यात्रियों के लिए भी इसका नाम किसी पहेली से कम नहीं लगता। 

एक समय था भारत का सबसे लंबे नाम वाला स्टेशन 

लंबे समय तक वेंकटनरसिम्हाराजुवरिपेटा को भारतीय रेलवे का सबसे लंबे नाम वाला स्टेशन माना जाता रहा। हालांकि साल 2019 में यह रिकॉर्ड दूसरे स्टेशन के नाम हो गया।

साल 2019 में बदला रिकॉर्ड

साल 2019 में चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पुराची थलाइवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन कर दिया गया था। नाम बदलने के बाद यह भारतीय रेलवे के सबसे लंबे नाम वाले स्टेशनों में शामिल हो गया। यह नाम तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकप्रिय अभिनेता एम.जी. रामचंद्रन के सम्मान में रखा गया था। 

दुनिया का सबसे लंबे नाम वाला रेलवे स्टेशन 

यदि आपको 28 अक्षरों वाला नाम बड़ा लग रहा है, तो दुनिया का सबसे लंबे नाम वाला रेलवे स्टेशन आपको और भी ज्यादा चौंका सकता है। ब्रिटेन के वेल्स में स्थित एक रेलवे स्टेशन का नाम Llanfairpwllgwyngyllgogerychwyrndrobwllllantysiliogogogoch है. यह नाम 58 अक्षरों का है और दुनिया के सबसे लंबे रेलवे स्टेशन नामों में से एक है।

लोग पूरा नाम नहीं, शॉर्ट नाम से बुलाते हैं

इतना लंबा नाम होने की वजह से स्थानीय लोग और पर्यटक इसे संक्षेप में "लैनफेयर पीजी" या "ललनफेयरप्वेल" कहकर पुकारते हैं। यही कारण है कि यह स्टेशन दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है।

दिलचस्प होते है ऐसे रिकॉर्ड

भारत का वेंकटनरसिम्हाराजुवरिपेटा रेलवे स्टेशन और वेल्स का यह स्टेशन इस बात का उदाहरण हैं कि कभी-कभी सिर्फ नाम ही किसी जगह को दुनिया भर में मशहूर बना सकता है। शायद यही वजह है कि इन स्टेशनों का नाम सुनते ही लोगों की उत्सुकता बढ़ जाती है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 16, 2026, 18:52 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News