बिहार सिमुलतला क्लास 11 एंट्रेंस एग्जाम की आंसर-की Out; biharsimultala.com से ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

Last Updated: Jun 16, 2026, 19:02 IST

BSEB Board 2026 ने सिमुलतला क्लास 11वीं की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट आज यानी 16 जून 2026 को जारी कर दी गई है। प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल करने का आसान तरीका यहां से जानें। 

बिहार सिमुलतला क्लास 11 एंट्रेंस एग्जाम की आंसर-की Out; biharsimultala.com से ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट
बिहार सिमुलतला क्लास 11 एंट्रेंस एग्जाम की आंसर-की Out; biharsimultala.com से ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सिमुलतला कक्षा 11वीं एंट्रेंस एग्जाम 2026 की ऑफिशियल प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट आज यानी 16 जून 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर जारी कर दी गई है।

जो छात्र 8 जून 2026 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित हुई इस एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अब अपनी-अपनी आंसर-की को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, छात्र ऑब्जेक्शन फिल कराना चाहते है, तो वह 18 जून, 2026 तक करा सकते है। आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल करवाने के लिए छात्रों को डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑब्जेक्शन फीस यानी 50₹ का भुगतान भी करना होगा। 

BSEB Simultala Class 11 Exam 2026 से जुड़ी डिटेल्स 

कक्षा 11वीं के छात्र एग्जाम 2026 और आंसर-की से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।  

इवेंट

महत्वपूर्ण डिटेल्स 

एग्जाम का नाम

सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11 एंट्रेंस एग्जाम 2026

आयोजक संस्था

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

एग्जाम मोड

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) - ऑनलाइन

एग्जाम डेट 

8 जून 2026 (प्रथम पाली)

आंसर-की जारी होने की डेट

16 जून 2026

ऑब्जेक्शन फिल  करने की लास्ट डेट 

18 जून 2026

ऑब्जेक्शन फीस 

₹50 प्रति प्रश्न

ऑफिशियल वेबसाइट

biharsimultala.com

सिमुलतला क्लास 11वीं आंसर-की कैसे डाउनलोड करें? 

सिमुलतला क्लास 11वीं की आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

1. सिमुलतला आवासीय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर विजिट करें।

2. होमपेज पर आ रहे ‘Objection Link for Class 11th Examination 2026’ या आंसर-की डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब नए पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करके लॉगिन करें।

4. सबमिट करते ही आपकी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसे चेक करें और आगे की जरूरत के लिए PDF डाउनलोड कर लें।

गलत आंसरो पर ऑब्जेक्शन कैसे फिल करें? 

छात्रों और पेरेंट्स को बोर्ड द्वारा जारी कि गई इस आंसर-की में किसी प्रश्न का आंसर गलत लगता है, तो वे इसके खिलाफ ऑनलाइन ऑब्जेक्शन फिल कर सकते हैं:

  • टाइम लिमिट: ऑब्जेक्शन फिल करने की विंडो 16 जून से 18 जून 2026 तक खुली रहेगी।
  • फीस: छात्रों को हर एक प्रश्न पर ऑब्जेक्शन जताने के लिए ₹50 की फीस देनी होगी। यह भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।
  • जरूरी शर्त: ऑब्जेक्शन फिल करते समय छात्रों को अपने दावे के समर्थन में ऑरिजनल डॉक्यूमेंट भी अपलोड करना पडेगा। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 16, 2026, 19:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News