SSC GD Answer Key 2026 Objections Link: एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी आपत्ति दर्ज कैसे करें? जानें यहां

Last Updated: Jun 16, 2026, 21:25 IST

SSC GD Answer Key 2026 Objections Link: एसएससी ने दिनांक 15 जून 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जीडी कांस्टेबल की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी थी। अब अगर किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति 15 जून से 20 जून 2026 के बीच दर्ज करा सकता है। 

SSC GD Answer Key 2026 Objections Link
SSC GD Answer Key 2026 Objections Link

SSC GD Answer Key 2026 Objections Link: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर दिनांक 15 जून 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जीडी कांस्टेबल की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी थी। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इसके बिना उत्तर कुंजी डाउनलोड नहीं की जा सकती। अब अगर किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति 15 जून (शाम 6.00 बजे) से 20 जून 2026 (शाम 6.00 बजे) के बीच दर्ज करा सकता है। अंतिम तिथि के बाद आपत्ति दर्ज नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों को इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

SSC GD Answer Key 2026 Objections Link - फीस और आवश्यक दस्तावेज 

एसएससी जीडी कांस्टेबल की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 में अगर किसी उम्मीदवार को आपत्ति है या उसे किसी प्रश्न में कमी नजर आ रही है, तो वह अपनी आपत्ति एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर दर्ज करा सकता है और प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये आवेदन शुल्क के रुप में देने होंगे। आपत्ति दर्ज कराने के लिए एनसीईआरटी या स्टैंडर्ड टेक्स्ट बुक्स से संबंधित पेज का साफ फोटो या स्क्रीनशॉट के अलावा सरकार या किसी प्रामाणिक संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट का डेटा आदि दस्तावेज को होना अनिवार्य है। आवेदन फीस और आवश्यक दस्तावेज के बिना आपत्ति दर्ज नहीं होगी। यदि गणित या रीजनिंग का सवाल है, तो एक साफ कागज पर उसका पूरा सॉल्यूशन लिखकर उसकी फोटो अपलोड करें

SSC GD Answer Key 2026 Objections Link   

एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्ति दर्ज करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु आपत्ति दर्ज करने का डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। उम्मीदवार किसी भी तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। 

एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी आपत्ति ऑनलाइन लिंक 

क्लिक करें 

SSC GD Answer Key 2026 Objections Link - हाइलाइट्स 

एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद रिजल्ट जारी होने की बारी है। रिजल्ट जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉग इन क्रेडेंशयल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 25,487 रिक्त पदों को भरा जाना है। एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी संबंधी आपत्ति दर्ज कराने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

पद का नाम 

जीडी कांस्टेबल

रिक्त पदों की संख्या 

25,487 

उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि 

15 जून 2026 

आपत्ति दर्ज करने की तिथि 

15 जून (शाम 6.00 बजे) से 20 जून 2026 (शाम 6.00 बजे) तक 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ssc.gov.in 

SSC GD Answer Key 2026 Objections कैसे करें? 

एसएससी जीडी प्रोविजनल आंसर की के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं 

  •  रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें

  • आपत्ति विंडो लिंक पर क्लिक करें। 

  • चुनौती देने वाले प्रश्नों को चुनें।

  • आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करें 

  • आपत्ति फीस जमा करें। 

  • अब सबमिट पर क्लिक करें। एक कॉपी अपने पास रखें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 16, 2026, 21:25 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News