AAICLAS Recruitment 2026: एएआईसीएलएएस में असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, ये रहे आवेदन करने के सिंपल स्टेप्स

Last Updated: Jun 16, 2026, 21:28 IST

AAICLAS Recruitment 2026: एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड ने 62 असिस्टेंट (सिक्योरिटी) के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जून 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 02 जुलाई 2026 है।

AAICLAS Recruitment 2026
AAICLAS Recruitment 2026

AAICLAS Recruitment 2026: एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट aaiclas.aero पर असिस्टेंट (सिक्योरिटी) के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत पूरे देशभर में अलग-अलग एयरपोर्ट/जगहों पर कुल 62 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 11 जून 2026 से 02 जुलाई 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।   

AAICLAS Recruitment 2026 आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक 

एएआईसीएलएएस में निहित 62 रिक्त पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ठीक से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स को पहले से ही तैयार रखें, ताकि किसी भी तरह की तकनीकी ग्लिच का सामना न करना पड़ें। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। 

एएआईसीएलएएसअसिस्टेंट (सिक्योरिटी) भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक

क्लिक करें   

AAICLAS Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

एएआईसीएलएएस असिस्टेंट भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन की PDF में पात्रता मानदंड, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, चयन की प्रक्रिया, आवेदव करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां, पंजीकरण प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी निहित है। एएआईसीएलएएस में असिस्टेंट (सिक्योरिटी) के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹21,500 प्रति माह दिया जाता है। हालांकि यह पद 3 साल के फिक्स टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित है। 

विवरण 

जानकारी  

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) 

पद का नाम 

असिस्टेंट (सिक्योरिटी)

रिक्त पदों की संख्या 

62 

नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

11 जून 2026   

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

02 जुलाई 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

aaiclas.aero  

AAICLAS Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

एएआईसीएलएएस में असिस्टेंट (सिक्योरिटी) पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवेदन फीस 500 से 750 रुपये रखी गई है। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और वैकेंसी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।  

AAICLAS Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

एएआईसीएलएएस में असिस्टेंट (सिक्योरिटी) पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एएआईसीएलएएस की ऑफिशियल वेबसाइट aaiclas.aero पर जाएं। 

  • AAICLAS Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 16, 2026, 21:28 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News