PM Kisan Yojana: इस दिन खाते में आएंगे ₹2000, क्या आपने चेक किया 23वीं किस्त का स्टेटस?
PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार 20 जून को ₹2000 की अगली किस्त जारी करेगी। जानिए किन किसानों को मिलेगा लाभ और घर बैठे कैसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 23वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार 20 जून को किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की अगली किस्त ट्रांसफर करेगी। ऐसे में लाभार्थी किसान पहले से ही अपना पेमेंट स्टेटस और जरूरी डाक्यूमेंट्स का स्टेटस देख लें, ताकि किस्त मिलने में कोई परेशानी न हो।
20 जून को जारी होगी 23वीं किस्त
PM-Kisan योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि ₹2000 की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।
इस योजना के तहत पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के मध्य जारी की जाती है। 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी, जबकि अब 23वीं किस्त 20 जून 2026 को किसानों के खातों में भेजी जाएगी।
किन किसानों को मिलेगा ₹2000 का लाभ?
23वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। इनमें शामिल हैं:
-
e-KYC पूरा होना
-
आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना
-
भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन
-
नाम लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में होना
यदि किसी किसान की जानकारी अधूरी या गलत पाई जाती है, तो उसकी किस्त अटक सकती है।
ऐसे चेक करें PM Kisan Beneficiary Status
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त जारी होगी या नहीं, तो घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
स्टेप 1: PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और "Know Your Status" विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 2: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
स्टेप 3: कैप्चा कोड भरकर "Get OTP" पर क्लिक करें।
स्टेप 4: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
स्टेप 5: "Get Data" पर क्लिक करते ही आपकी किस्त, भुगतान की तारीख और बैंक खाते की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
PM Kisan में रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास यहां बताये गए डॉक्यूमेंट होने चाहिए:
आधार कार्ड
भारतीय नागरिकता का प्रमाण
कृषि भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज
बैंक अकाउंट डिटेल्स
समय रहते कर लें ये काम
यदि आपने अभी तक e-KYC, आधार-बैंक लिंकिंग या भूमि सत्यापन पूरा नहीं किया है, तो जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लें। ऐसा नहीं करने पर 20 जून को आने वाली ₹2000 की किस्त आपके खाते में नहीं पहुंच पाएगी। देश के करोड़ों किसानों के लिए PM-Kisan योजना आर्थिक सहायता का बड़ा माध्यम बन चुकी है। ऐसे में 23वीं किस्त का लाभ पाने के लिए सभी जरूरी डिटेल्स और डॉक्यूमेंट अपडेट रखना बेहद जरूरी है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.