Banglar Yuva Sathi Scheme 2026: इस राज्य में बेरोजगार युवाओं के लिए 1,500 रुपये, कौन है पात्र और कैसे करें आवेदन देखें सब कुछ

Last Updated: Feb 18, 2026, 13:46 IST

Banglar Yuva Sathi Scheme 2026 के तहत पश्चिम बंगाल सरकार बेरोजगार युवाओं को ₹1,500 मासिक भत्ता देगी, राज्य के अंतरिम बजट के दौरान इसकी घोषणा की गयी। इस योजना के लिए 21-40 वर्ष आयु, कम से कम 10वीं पास और राज्य का निवासी होना जरूरी है। आवेदन 15-26 फरवरी 2026 तक कैंप या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए किया जा सकता है।  

Banglar Yuva Sathi Scheme 2026 के तहत पश्चिम बंगाल सरकार ने बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहारा देने के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के अंतरिम बजट के दौरान इस योजना का ऐलान किया गया।

इस योजना के तहत पात्र युवाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पहले इसे अगस्त में शुरू किया जाना था, लेकिन अब इसे तेज़ी से लागू करते हुए 1 अप्रैल 2026 से लागू किया जाएगा।  

क्यों शुरू की गयी यह पहल: 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं को नौकरी खोजने के दौरान आर्थिक सहयोग देना है। 

यह स्थायी आय का स्रोत नहीं है। बल्कि नौकरी मिलने तक युवाओं को अस्थायी वित्तीय सहारा प्रदान करने के लिए है। इससे युवाओं पर आर्थिक दबाव कम होगा और वे बेहतर अवसर तलाश सकेंगे।  

कब से शुरू है आवेदन:

विवरण

तिथि

आवेदन शुरू

15 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

26 फरवरी 2026

योजना लागू होने की तिथि

1 अप्रैल 2026

पहली किस्त जारी

1 अप्रैल 2026 से

राज्य सरकार ने तय समयसीमा के भीतर पारदर्शी और सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की योजना बनाई है।

योजना के कौन है पात्र:

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी: 

आयु 21 से 40 वर्ष के बीच हो

कम से कम कक्षा 10 (माध्यमिक) पास हो

पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी हो

आवेदन के समय बेरोजगार हो

जो व्यक्ति पहले से किसी अन्य राज्य कल्याण योजना के तहत आर्थिक सहायता ले रहे हैं, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

हालांकि, निम्न छात्रवृत्तियां इस योजना के साथ मान्य रहेंगी:

  • ऐक्यश्री (Aikyasree)

  • मेधाश्री (Medhasree)

  • शिखाश्री (Sikhasree)

  • स्वामी विवेकानन्द मेरिट-कम-स्कॉलरशिप (Swami Vivekananda Merit‑cum‑Scholarship)

युवा साथी कैसे करें आवेदन:

पश्चिम बंगाल सरकार ने आवेदन को आसान बनाने के लिए दो विकल्प दिए हैं:

ऑफलाइन आवेदन

  • 15 से 26 फरवरी 2026 तक हर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय कैंप लगाए जाएंगे।

  • उम्मीदवार वहां जाकर फॉर्म भर सकते हैं और दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट: wbsportsandyouth.gov.in

  • यहां से फॉर्म डाउनलोड कर डिजिटल रूप से जमा किया जा सकता है।

कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी

आवेदन करते समय यहां दिए गए डाक्यूमेंट्स तैयार रखें-

कक्षा 10 पास प्रमाण पत्र 

आधार कार्ड या वोटर आईडी

पश्चिम बंगाल निवास प्रमाण पत्र

बैंक खाता विवरण (DBT के लिए)

हाल की पासपोर्ट साइज फोटो

Banglar Yuva Sathi Scheme 2026 पश्चिम बंगाल के बेरोजगार युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। ₹1,500 मासिक सहायता युवाओं को नौकरी की तलाश के दौरान आर्थिक सहारा देगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगी। 

UP के इन दो जिलों में स्थापित होने जा रहे दो नए विश्वविद्यालय, नाम सहित देखें पूरी डिटेल्स

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News