India Post GDS Recruitment 2026: एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन indiapost.gov.in हुई, डायरेक्ट लिंक से करें सुधार

Last Updated: Feb 18, 2026, 15:03 IST

India Post GDS Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन कर दिया गया है। 23,636 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से 19 फरवरी तक फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। 

India Post GDS Correction Window
India Post GDS Correction Window

India Post GDS Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग, ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए करेक्शन विंडो आज यानि 18 फरवरी को ओपन कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने संबंधित भर्ती के कुल 23,636 रिक्त पदों पर अप्लाई किया था, वे 19 फरवरी तक फॉर्म में हुई किसी भी तरह की गलती को सुधार सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जीडीएस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 जनवरी, 2026 से शुरू की गई थी। जिसकी अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई थी। उम्मीदवारों को अब फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया जा रहा है। 

CTET Answer Key 2026: सीबीएसई सीटीईटी पेपर 1, पेपर 2 आंसर की यहां

India Post GDS Recruitment 2026: करेक्शन विंडो डायरेक्ट लिंक 

भारतीय डाक विभाग, ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 जनवरी, 2026 से शुरू की गई थी और आवेदन पत्र 16 फरवरी, 2026 तक जमा किए गए थे। संबंधित भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रामीण डाक सेवक (GDS), शाखा डाक मालिक (BPM) और सहायक शाखा डाकमालिक (ABPM) के कुल 23,636 रिक्त पदों को भरना है। वैकेंसी के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने फॉर्म में 19 फरवरी तक सुधार कर सकते हैं। 

India Post GDS Correction Window Direct Link 

India Post GDS Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

भारतीय डाक विभाग की ओर से जीडीएस, बीपीएस और एबीपीएम पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 फरवरी, 2026 तक स्वीकार किए गए थे। अब उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया जा रहा है। जिससे जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण टेबल में दिया गया है। 

विवरण 

तिथियां

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

31 जनवरी, 2026

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि 

31 जनवरी, 2026

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 

14 फरवरी, 2026

फॉर्म जमा करने की तिथि 

02 फरवरी, 2026

फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि

16 फरवरी, 2026

फॉर्म में करेक्शन करने की तिथि 

18 से 19 फरवरी, 2026

India Post GDS Selection Process: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। जिसके बाद कैंडिडेट को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 

India Post GDS Recruitment 2026: ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कैसे करें?

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं

  2. अब India Post GDS Correction Window लिंक पर जाएं

  3. अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें। 

  4. फॉर्म में सुधार करें और जमा करें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News