Live

CBSE CTET 2026 Answer Key LIVE: सीटीईटी उत्तर कुंजी ctet.nic.in पर कब आएगी?, यहां चेक करें लाइव अपडेट्स

Vijay Pratap Singh
Feb 18, 2026, 17:09 IST

CBSE CTET Answer Key 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे अपने लॉगिन विवरण (एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि) की मदद से रिस्पॉन्स शीट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। सीटीईटी उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने तथा आपत्ति दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया समेत सभी लेटेस्ट और लाइव अपडेट की जानकारी यहां देख सकते हैं।

सीटीईटी फरवरी परीक्षा उत्तर कुंजी 2026
सीटीईटी फरवरी परीक्षा उत्तर कुंजी 2026

HIGHLIGHTS

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही CTET फरवरी 2026 की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी करेगा।
  • अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से सीटीईटी आंसर की व रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड कर सकेंगे और तय समय में ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर पाएंगे।
  • सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद सीटेट फाइनल आंसर की के साथ CTET Result 2026 घोषित किया जाएगा।

CBSE CTET Answer Key 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीटीईटी फरवरी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी करने वाला है। जिन अभ्यर्थियों ने 7 और 8 फरवरी 2026 को ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड) में आयोजित इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से सीटेट आंसर की व रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड कर सकेंगे। लाखों उम्मीदवार इस समय सीटीईटी उत्तर कुंजी 2026, सीटेट रिस्पॉन्स शीट और सीटीईटी प्रश्न पत्र 2026 का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। सीटेट आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार निर्धारित शुल्क और प्रमाण के साथ ऑब्जेक्शन (challenge answer key) भी दर्ज करा पाएंगे। दर्ज की गई सभी आपत्तियों की समीक्षा कर सीटेट फाइनल आंसर की और CTET रिजल्ट 2026 घोषित किया जाएगा। 

सीटीईटी उत्तर कुंजी 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके CTET 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे “CTET Feb Answer Key 2026 / Response Sheet” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना रोल नंबर / एप्लीकेशन नंबर और Date of Birth दर्ज करें।
स्टेप 4: लॉग-इन करने के बाद स्क्रीन पर आंसर की व रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
स्टेप 5: PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव/प्रिंट करके रखें।

LIVE UPDATES
Click here to refreshRefresh
  • Feb 18, 2026, 17:09 IST

    CBSE CTET Answer Key 2026: सीटीईटी परीक्षा कब आयोजित की गई थी?

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी करने वाला है। यह शिक्षक पात्रता परीक्षा 7 और 8 फरवरी को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें पेपर-1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए कई चरणों में परीक्षाएं कराई गईं।

  • Feb 18, 2026, 17:08 IST

    CTET Answer Key 2026: सीटेट फरवरी परीक्षा किस मोड में आयोजित हुई?

    CBSE द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर आधारित) में कराई गई थी। पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के लिए अलग-अलग आंसर-की जारी की जाएगी, ताकि अभ्यर्थी अपने संबंधित पेपर के उत्तरों का सही मिलान कर सकें।

  • Feb 18, 2026, 16:37 IST

    CTET Answer Key 2026 LIVE: सीटेट आंसर की किस वेबसाइट पर जारी होगी?

    CBSE द्वारा आयोजित Central Teacher Eligibility Test 2026 की Provisional Answer key आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके पेपर-1 और पेपर-2 की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे, साथ ही OMR Sheet PDF भी प्राप्त कर सकेंगे।

  • Feb 18, 2026, 16:22 IST

    CTET Answer Key 2026: सीटीईटी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए कितना शुल्क देना होगा?

    CBSE द्वारा आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन फाइल करने का मौका दिया जाता है। ऑब्जेक्शन फाइल करने के लिए हर सवाल के लिए ₹1,000 की फीस तय की गई है। ऑब्जेक्शन सबमिट करते समय कैंडिडेट्स को संबंधित सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स या प्रूफ अपलोड करने होंगे।

    बोर्ड की सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की टीम सभी ऑब्जेक्शन को रिव्यू करेगी, और जो सही पाए जाएंगे उन्हें स्वीकार किया जाएगा। फिर एक रिवाइज्ड फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, और उसके आधार पर CTET 2026 रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

  • Feb 18, 2026, 15:50 IST

    CTET Answer Key 2026 LIVE: कब जारी होगी सीटीईट फरवरी परीक्षा उत्तर कुंजी?

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित Central Teacher Eligibility Test फरवरी 2026 परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी अब CTET आंसर 2026 का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के पैटर्न के अनुसार सीटीईटी फरवरी परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी परीक्षा के लगभग 15-20 दिनों के भीतर जारी की जाती है, इसलिए उम्मीद है कि CTET Feb 2026 Answer Key 20-25 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी हो सकती है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News