DNB PDCET 2026: natboard.edu.in पर रजिस्ट्रेशन शुरू; छात्र यहां से जाने रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स

Akshara Verma
Last Updated: Feb 18, 2026, 17:08 IST

NBE ने 18 फरवरी, 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर डीएनबी पीडीसीईटी 2026 के लिए पंजीकरण शुरू किया। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी।

NBE commenced DNB PDCET 2026 registration on February 18, 2026
NBE commenced DNB PDCET 2026 registration on February 18, 2026

DNB PDCET 2026 Registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने 18 फरवरी, 2026 से डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड पोस्ट डिप्लोमा सेंट्रलाइज्ड एंट्रेंस टेस्ट (DNB PDCET 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए है। सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और एप्लिकेशन कर सकेंगे। DNB-PDCET 2026 का एग्जाम कंप्यूटर आधारित 12 अप्रैल, 2026 को देश भर के विभिन्न एग्जाम सेंटर पर आयोजित कराया जाएगा।

ऑफिशियल सूचना - डीएनबी-पीडीसीईटी (पोस्ट डिप्लोमा केंद्रीकृत प्रवेश परीक्षा) 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।

DNB PDCET 2026 की इंपोर्टेट डेट्स

DNB PDCET 2026 में रजिस्ट्रेशन करने से पहले छात्रों को एग्जाम से जुड़ी इन सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स का ध्यान रखना जरूरी है। छात्र ये सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट इंपोर्टेंट डेट्स 
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट 17 फरवरी, 2026 (शाम 5:00 बजे से)
रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट  08 मार्च, 2026 (रात 11:55 PM तक)
एडिट विंडो  11 मार्च से 13 मार्च, 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 08 अप्रैल, 2026
DNB PDCET एग्जाम की डेट 12 अप्रैल, 2026
रिजल्ट की घोषणा 12 मई, 2026 तक

रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

एप्लिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए छात्र ऑनलाइन प्रक्रिया करें। आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं। 

  1. NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'एग्जामिनेशन' टैब के अंदर 'DNB-PDCET' लिंक पर क्लिक करें।
  3. 'Application Link' पर क्लिक करें और अपनी जानकारी (नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर) भरकर User ID और Password प्राप्त करें।
  4. प्राप्त क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें। फिर, अपनी शैक्षणिक योग्यता व व्यक्तिगत जानकारी फिल करें।
  5. अपनी स्कैन की हुई फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान अपलोड करें।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इस एग्जाम में बैठने के लिए छात्र के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी अनिवार्य हैं। 

  • डिप्लोमा: उम्मीदवार के पास भारतीय चिकित्सा परिषद (NMC/MCI) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिप्लोमा होना चाहिए।
  • कट-ऑफ तिथि: उम्मीदवार का डिप्लोमा पास करने का परिणाम 31 जनवरी, 2026 या उससे पहले घोषित हो जाना चाहिए।
  • रजिस्ट्रेशन: उम्मीदवार के पास MCI या संबंधित स्टेट मेडिकल काउंसिल का स्थायी पंजीकरण (Permanent Registration) होना चाहिए।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News