ASRB Mains Admit Card 2026: एएसआरबी मेन्स asrb.org.in एडमिट कार्ड, एग्जाम हॉल टिकट PDF डाउनलोड करें

Last Updated: Feb 18, 2026, 14:51 IST

ASRB Mains Admit Card 2026: एएसआरबी की ओर से मेन्स परीक्षा का आयोजन 1 मार्च को किया जाना है। जिसके एडमिट कार्ड 582 रिक्त पदों के लिए जारी कर दिए गए हैं। एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार लेख में उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

ASRB Mains Admit Card 2026
ASRB Mains Admit Card 2026

ASRB Mains Admit Card 2026: एएसआरबी (ASRB Agricultural Scientists Recruitment Board) मेन्स परीक्षा मुख्य रूप से कृषि अनुसंधान सेवा (ARS) के अंतर्गत वैज्ञानिक (Scientist) और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (STO) पदों के लिए आयोजित की जाती है। जिन उम्मीदवारों ने 582 रिक्त पदों के लिए अप्लाई किया था और जो परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। उनके लिए एएसआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एग्जाम हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने की आवश्यकता होगी। 

ASRB Mains Admit Card 2026: हॉल टिकट डाउनलोड लिंक 

कृषि अनुसंधान सेवा (ARS) के अंतर्गत वैज्ञानिक (Scientist) और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (STO) पदों के लिए आयोजित होने जा रही परीक्षा का उद्देश्य संबंधित पदों के लिए उम्मीदवारों के शोध और तकनीकी पदों के लिए गहन ज्ञान का आकलन करना है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एएसआरबी (ASRB Agricultural Scientists Recruitment Board) मेन्स परीक्षा में शामिल होने के लिए बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

एएसआरबी मेन्स एडमिट कार्ड लिंक 

ASRB Mains Admit Card 2026: हाइलाइट्स 

संबंधित परीक्षा कृषि क्षेत्र में शोध और अनुसंधान (Scientific research) पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए 1 मार्च को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं।

संगठन

कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (एएसआरबी)

परीक्षा का नाम

संयुक्त एआरएस, एसएमएस (T-6) और एसटीओ (T-6) मेन्स परीक्षा 2026

कुल रिक्तियां

582

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

17 फरवरी, 2026

परीक्षा तिथि

1 मार्च, 2026

परीक्षा मोड

वर्णनात्मक (ऑफलाइन/लिखित)

आधिकारिक वेबसाइट

asrb.org.in

ASRB Mains Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

एएसआरबी (ASRB Agricultural Scientists Recruitment Board) मेन्स परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट asrb.org.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर, "Admission Certificate for Combined Mains (Descriptive) Examination 2026” क्लिक करें।

  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  4. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 

  5. एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

  6. अपनी डिटेल्स चेक करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News