T20 WC 2026 Super 8: वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया की छुट्टी, भारत समेत किन टीमों ने मारी सुपर 8 में एंट्री? देखें यहां

Last Updated: Feb 17, 2026, 19:20 IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ऑस्ट्रेलिया की छुट्टी हो गई है। इस बार जिम्बाब्वे का प्रदर्शन चौंकाने वाला रहा है. सुपर 8 के बाद 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अब हर मैच “करो या मरो” की स्थिति में होगा।

T20 WC 2026 Super 8: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक फेज सुपर 8 में प्रवेश करने वाला है। बता दें कि 7 फरवरी से 20 फरवरी तक चले ग्रुप स्टेज मुकाबलों के बाद अब 21 फरवरी से 1 मार्च तक सुपर 8 मैच खेले जाएंगे। बता दें कि मैच मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, कोलंबो और कैंडी जैसे प्रमुख मैदानों पर खेले जा रहे है। 

ऑस्ट्रेलिया का सफर खत्म:

कंगारू टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया है। अहम मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ने और नेट रन रेट में पिछड़ने के कारण टीम सुपर 8 में जगह नहीं बना सकी, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा।

T20 WC 2026 टूर्नामेंट का फॉर्मेट 

  • कुल 20 टीमें, चार ग्रुप में विभाजित है.

  • हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें सुपर 8 में पहुंच रही है.

  • सुपर 8 में कुल 8 टीमें, जिन्हें दो ग्रुप (X और Y) में बांटा गया

  • हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी

सुपर 8 में पहुंचने वाली टीमें

ग्रुप स्टेज के बाद ये 7 टीमें सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं:

  1. भारत

  2. दक्षिण अफ्रीका

  3.  इंग्लैंड

  4.  न्यूजीलैंड

  5. श्रीलंका

  6.  जिम्बाब्वे

  7.  वेस्ट इंडीज

  8. -

वहीं पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया।

T20 WC 2026 सुपर 8 प्री-सीडिंग

ग्रुप X

ग्रुप Y

भारत (X1)

इंग्लैंड (Y1)

जिम्बाब्वे (X2)

न्यूजीलैंड (Y2)

वेस्ट इंडीज (X3)

पाकिस्तान/USA/नीदरलैंड (Y3)

दक्षिण अफ्रीका (X4)

श्रीलंका (Y4)

नोट: कुछ स्थान ग्रुप स्टेज के अंतिम परिणाम के अनुसार तय हुए।

T20 WC 2026 सुपर 8 शेड्यूल: 

तारीख

दिन

मुकाबला

समय

स्थान

21 फरवरी

शनिवार

न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान/USA/नीदरलैंड

7:00 PM

कोलंबो

22 फरवरी

रविवार

इंग्लैंड vs श्रीलंका

3:00 PM

कैंडी

22 फरवरी

रविवार

भारत vs दक्षिण अफ्रीका

7:00 PM

अहमदाबाद

23 फरवरी

सोमवार

जिम्बाब्वे vs वेस्ट इंडीज

7:00 PM

मुंबई

24 फरवरी

मंगलवार

इंग्लैंड vs पाकिस्तान/USA/नीदरलैंड

7:00 PM

कैंडी

25 फरवरी

बुधवार

न्यूजीलैंड vs श्रीलंका

7:00 PM

कोलंबो

26 फरवरी

गुरुवार

वेस्ट इंडीज vs दक्षिण अफ्रीका

3:00 PM

अहमदाबाद

26 फरवरी

गुरुवार

भारत vs जिम्बाब्वे

7:00 PM

चेन्नई

27 फरवरी

शुक्रवार

इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड

7:00 PM

कोलंबो

28 फरवरी

शनिवार

पाकिस्तान/USA/नीदरलैंड vs श्रीलंका

7:00 PM

कैंडी

1 मार्च

रविवार

जिम्बाब्वे vs दक्षिण अफ्रीका

3:00 PM

दिल्ली

1 मार्च

रविवार

भारत vs वेस्ट इंडीज

7:00 PM

कोलकाता

सुपर 8 में किस पर रहेंगी निगाहें?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका और भारत बनाम वेस्ट इंडीज मुकाबले हाई-वोल्टेज होंगे, वहीं इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर ग्रुप Y में सेमीफाइनल की दौड़ तय कर सकती है जबकि जिम्बाब्वे का प्रदर्शन इस बार चौंकाने वाला रहा है. 

सुपर 8 के बाद 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अब हर मैच “करो या मरो” की स्थिति में होगा।

T20 World Cup 2026 Most Runs: किस खिलाड़ी के बल्ले से निकले सर्वाधिक रन? देखें टॉप रन-स्कोरर लिस्ट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News