दिवाली से पहले यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी सौगात! DA-बोनस के साथ बढ़ेगा आउटसोर्स कर्मियों का पैसा
तोहफा! यूपी में दिवाली से पहले योगी सरकार राज्य कर्मचारियों को 7,000 रुपये तक बोनस और बढ़ा DA देने की तैयारी में है। वहीं, 3.50 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय बढ़ सकता है।
UP Employees Diwali Bonus: दिवाली का त्योहार आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और इसी के साथ उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। त्योहार से पहले यदि सैलरी के साथ बोनस और महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का तोहफा मिल जाए तो खुशियां दोगुनी होना तय है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार भी कुछ ऐसी ही तैयारी में जुटी है। प्रदेश के नियमित कर्मचारियों को बढ़ा हुआ DA और बोनस देने की प्रक्रिया शुरू होने की खबर है। वहीं, आउटसोर्स पर काम करने वाले लाखों कर्मचारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की तैयारी है।
खास बात यह है कि उन्हें सितंबर से बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिल सकता है। ऐसा होने पर कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा।
7000 रुपये तक मिल सकता है दिवाली बोनस
दिवाली से पहले प्रदेश सरकार राज्य कर्मचारियों को बोनस देकर राहत दे सकती है। इसके लिए वित्त विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो, कर्मचारियों को 3,400 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक बोनस मिल सकता है। इसके साथ ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान भी संभव है। हालांकि, इन दोनों फैसलों पर कर्मचारियों को अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
आउटसोर्स कर्मचारियों को फायदा
योगी सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल विभिन्न विभागों में करीब 2.70 लाख कर्मचारी आउटसोर्स पर काम कर रहे हैं। बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी इसमें शामिल कर लिया जाए तो लाभार्थियों की संख्या 3.50 लाख से ज्यादा हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार, बढ़े हुए मानदेय के भुगतान को लेकर शासन स्तर पर तैयारी पूरी की जा रही है। एक सप्ताह के अंदर इस संबंध में आदेश जारी होने की संभावना है।
वहीं, सितंबर से नई दरें लागू होने पर कर्मचारियों को नवंबर में मिलने वाले अक्टूबर के मानदेय के साथ सितंबर का एरियर भी मिल सकता है।
किस कैटेगरी को कितना मिलेगा मानदेय?
नई व्यवस्था के तहत आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मासिक मानदेय तय किया गया है।
कैटेगरी 1: 40,000 रुपये
कैटेगरी 2: 25,000 रुपये
कैटेगरी 3: 22,000 रुपये
कैटेगरी 4: 20,000 रुपये
महिलाओं को 180 दिन की मिलेगी छुट्टी
आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था में कई सुविधाओं का भी प्रावधान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 सितंबर को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकास) के कार्यालय, पोर्टल और वेबसाइट की शुरुआत की थी। इसके तहत महिला कर्मचारियों को 180 दिन का वेतन सहित मातृत्व अवकाश मिलेगा।
10 साल की सेवा पर मिलेगी पेंशन
कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पेंशन का भी प्रावधान किया गया है। न्यूनतम 10 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को 1,000 से 7,500 रुपये तक पेंशन का लाभ मिल सकेगा। नई भर्तियां 100 अंकों की परीक्षा के आधार पर होंगी और आरक्षण के नियमों का पालन किया जाएगा।
हालांकि, कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए, बोनस और मानदेय का लाभ कब से मिलेगा, इसकी अंतिम स्थिति आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
RBI Repo Rate: क्या बढ़ने वाली है आपके लोन की EMI? RBI की MPC बैठक में क्या हो सकते है फैसले, देखें अपडेट
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.