PSSSB Craft Instructor Admit Card 2026: पंजाब क्राफ्ट्स इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
PSSSB Craft Instructor Admit Card 2026: पीएसएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को क्राफ्ट्स इंस्ट्रक्टर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्यस का उपयोग करके एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
PSSSB Craft Instructor Admit Card 2026: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत क्राफ्ट्स इंस्ट्रक्टर/आईटीआई इंस्ट्रक्टर (विभिन्न ट्रेड्स) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 06 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जानी है। पंजाब क्राफ्ट्स इंस्ट्रक्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
PSSSB Craft Instructor Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक
पंजाब क्राफ्ट्स इंस्ट्रक्टर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
| आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक |
PSSSB Craft Instructor Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
पीएसएसएसबी पंजाब क्राफ्ट्स इंस्ट्रक्टर की भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 681 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के चयन में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। एग्जाम की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दिया गया है।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) |
| पद का नाम | पंजाब क्राफ्ट्स इंस्ट्रक्टर |
| रिक्त पदों की संख्या | 681 |
| परीक्षा का नाम | क्राफ्ट्स इंस्ट्रक्टर/आईटीआई इंस्ट्रक्टर (विभिन्न ट्रेड्स) परीक्षा 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 06 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 तक |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 03 अक्टूबर 2026 |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स | रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड |
| ऑफिशियल वेबसाइट | sssb.punjab.gov.in |
PSSSB Craft Instructor Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
पंजाब क्राफ्ट्स इंस्ट्रक्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
-
सबसे पहले पीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए Whats New सेक्शन देखें।
-
PSSSB Craft Instructor Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आ जाएगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
PSSSB Craft Instructor Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें?
पंजाब क्राफ्ट्स इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।
PSSSB Craft Instructor Admit Card 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?
पंजाब क्राफ्ट्स इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी इन डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार का पूरा नाम
-
माता-पिता या अभिभावक का नाम
-
उम्मीदवार की जन्म तिथि
-
श्रेणी
-
लिंग
-
रोल नंबर
-
उम्मीदवार आईडी / रजिस्ट्रेशन आईडी
-
परीक्षा का नाम
-
परीक्षा की तिथि
-
परीक्षा की पाली और समय
-
परीक्षा केंद्र का नाम
-
परीक्षा केंद्र का पूरा पता
-
रिपोर्टिंग टाइम
-
गेट बंद होने का समय
-
उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो
-
उम्मीदवार के हस्ताक्षर
-
परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.