पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है और अब सबकी नजरें 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। इस बीच, देश में नेताओं की शिक्षा को लेकर लोगों की रुचि भी तेजी से बढ़ रही है। एमपी के CM मोहन यादव सबसे अधिक शिक्षित मुख्यमंत्रियों में गिने जाते हैं, जिनके पास पीएचडी की डिग्री है। वहीं हेमंत बिस्वा सरमा, ममता बनर्जी, कॉनराड संगमा और देवेंद्र फडणवीस भी उच्च शिक्षित CM नेताओं में शामिल हैं।
राजनीति में बढ़ रहा एजुकेशन का ट्रेंड
आज के समय में लोग नेताओं को सिर्फ उनके काम से ही नहीं, बल्कि उनकी शैक्षणिक योग्यता से भी आंकते हैं। यही वजह है कि विधानसभा चुनावों के माहौल में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी जैसे राज्यों में मतदाता अपने नेताओं की पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानने में खास रुचि दिखा रहे हैं।
डॉ मोहन यादव: सबसे ज्यादा शिक्षित सीएम में शामिल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सबसे पढ़े-लिखे नेताओं में गिना जाता है। उन्होंने बीएससी, पॉलिटिकल साइंस में एमए, एलएलबी और एमबीए करने के बाद इसी विषय में पीएचडी भी पूरी की है।
असम के CM और बंगाल की सीएम के पास भी बड़ी डिग्री
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद लॉ की डिग्री और पीएचडी की है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिस्ट्री में बीए, इस्लामिक हिस्ट्री में एमए, बीएड और LLB की डिग्री हासिल की है।
कॉनराड संगमा: इंटरनेशनल एजुकेशन वाला चेहरा
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा (Conrad Sangma) ने दिल्ली के सेंट कोलंबा स्कूल से पढ़ाई के बाद अमेरिका के व्हार्टन स्कूल से बीबीए और लंदन से एमबीए किया है, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा वाला नेता बनाता है।
देवेंद्र फडणवीस: लॉ और मैनेजमेंट में पकड़
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के पास कानून की डिग्री है। इसके साथ ही उन्होंने बिजनेस और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की पढ़ाई की है, जो उनके प्रशासनिक फैसलों में भी दिखाई देती है।