Delhi Police Driver Result 2026: दिल्ली पुलिस ड्राइवर रिजल्ट ssc.gov.in जारी, मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें

Last Updated: Apr 29, 2026, 19:19 IST

Delhi Police Driver Result 2026: दिल्ली पुलिस ड्राइवर का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर आज यानि 29 अप्रैल, 2026 को जारी कर दिया गया है। जिसमें कुल 9168 उम्मीदवार सिलेक्ट किए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपनी मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

Delhi Police Driver Result 2026 Merit List PDF Out
Delhi Police Driver Result 2026 Merit List PDF Out

Delhi Police Driver Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस ड्राइव कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा उत्तीर्ण (Qualify) कर ली है। उनके रोल नंबर मेरिट लिस्ट में उल्लेखित हैं। रिजल्ट के अनुसार, 9168 उम्मीदवारों को शारीरिक प्रशिक्षण एवं चिकित्सा प्रशिक्षण और ड्राइविंग टेस्ट के लिए चयनित किया गया है।  

Delhi Police Driver Result 2026: परिणाम जारी  

दिल्ली पुलिस ड्राइवर परीक्षा 737 कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों के लिए 16 और 17 दिसंबर 2025 को हुई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना दिल्ली पुलिस ड्राइवर रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर देखकर जान सकते हैं कि वे पास हुए हैं या नहीं। उम्मीदवारों का चुनाव लिखित परीक्षा (सीबीटी), फिजिकल टेस्ट (PET & PMT), ड्राइविंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

Delhi Police Driver Result 2026: हाइलाइट्स 

जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर मेरिट लिस्ट पीडीएफ में शामिल है, वे चयन प्रक्रिया के अगले चरण, यानी फिजिकल टेस्ट (PET & PMT) में शामिल होने के लिए योग्य माने जाएंगे। रिजल्ट से जुड़ी अन्य डिटेल्स नीचे टेबल में देखें:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 

परीक्षा परिणाम का नाम 

 

दिल्ली पुलिस ड्राइवर 

पदों की संख्या 

737 

परिणाम जारी होने की तिथि 

29 अप्रैल, 2026

परीक्षा कब हुई थी

16 और 17 दिसंबर 2025 

योग्य उम्मीदवारों की संख्या 

9168 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.ssc.gov.in 

Delhi Police Driver Result 2026 PDF Download Sarkari Result: मेरिट लिस्ट पीडीएफ 

दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम आज यानि 29 अप्रैल, 2026 को जारी कर दिया गया है। ये रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। मेरिट लिस्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक पीडीएफ यहां उपलब्ध करा दिया है:

दिल्ली पुलिस ड्राइवर मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड लिंक  

लिंक 1 

लिंक 2

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 29, 2026, 19:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News