JAC 12th Result 2026 Update: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही 12वीं (इंटरमीडिएट) के तीनों स्ट्रीम यानी साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के रिजल्ट घोषित करने वाला है। JAC 12वीं का रिजल्ट 2026 जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जारी किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड ने कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है।
इस साल इंटरमीडिएट एग्जाम में शामिल हुए 3 लाख से अधिक छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने की ऑफिशियल घोषणा बोर्ड अधिकारियों द्वारा जल्द जारी की जाएगी, जिसमें रिजल्ट की डेट और टाइम की डिटेल्स शामिल होंगी।
Jharkhand Academic Council ने 12वीं के थ्योरी एग्जाम 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। साथ ही, प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच किए गए थे।
JAC इंटर रिजल्ट 2026: कब और कहां?
झारखंड बोर्ड द्वारा इंटर के रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की पूरी संभावना है। बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ या कुछ दिनों के अंदर पर जारी कर सकता है।
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| बोर्ड का नाम | झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) |
| कक्षा (Class) | 12वीं (Intermediate) |
| रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट | मई 2026 (प्रथम/द्वितीय सप्ताह) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | |
| रिजल्ट पोर्टल |
रिजल्ट चेक करने के 5 आसान स्टेप्स
जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, आप इन आसान स्टेप्स का पालन करके अपनी मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
2. होमपेज पर 'JAC Intermediate Result 2026' (अपनी स्ट्रीम के अनुसार) पर क्लिक करें।
3. अपना रोल कोड और रोल नंबर फिल करें।
4. 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. इसे डाउनलोड करें या भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।
मार्कशीट में क्या-क्या चेक करें?
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपनी मार्कशीट में इन जानकारियों को जरूर मिलाएं:
- छात्र का नाम और रोल नंबर।
- माता-पिता का नाम।
- सब्जेक्ट वाइज थ्योरी और प्रैक्टिकल के मार्क्स।
- कुल प्राप्तांक और प्रतिशत।
- डिवीजन।