Live

CGBSE 12th Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट्स

Farhan Khan
Apr 29, 2026, 11:18 IST

CGBSE 12th Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड कल यानी 29 अप्रैल 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करेगा। कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड की वेबसाइट cgbse.nic.inके जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CGBSE 12th Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट्स
CGBSE 12th Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट्स

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड कल यानी 29 अप्रैल 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी करेगा
  • 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स (रोल नंबर) की आवश्यकता होगी
  • 12वीं के रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें

CGBSE 12th Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE)कल यानी 29 अप्रैल 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करेगा, जिसकी परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट के जरिए अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने स्कूल से संपर्क किया जा सकता है। 

CGBSE 12th Result 2026 डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक 

छत्तीसगढ़ बोर्ड कल यानी 29 अप्रैल 2026 को दोपहर  2.30 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक जारी होने का बाद उपलब्ध करा दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 10वीं 12वीं ऑनलाइन कैसे चेक करें?

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें? 

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं वोकेशनल रिजल्ट 2026

CGBSE 12th Result 2026 - हाइलाइट्स 

छत्तीसगढ़ बोर्ड कल यानी 29 अप्रैल 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट  cgbse.nic.in पर कक्षा 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट 2026 जारी करेगा। छात्र नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE)

परीक्षा का नाम 

कक्षा 12वीं 

परीक्षा की तिथि 

20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच आयोजित 

रिजल्ट जारी होने की तिथि

29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2.30 बजे 

ऑफिशियल वेबसाइट 

cgbse.nic.in 

CGBSE 12th Result 2026  कैसे चेक करें? 

छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।

  • CGBSE 12th Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • अपना रोल नंबर दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 29, 2026, 11:18 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट आने में चंद घंटे ही बाकी है

    छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में 4 घंटे का समय बाकी रह गया है। सीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करेंगे। छात्र अपना रिजल्ट cgbse.nic.in पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। 


  • Apr 29, 2026, 11:03 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: तीनों स्ट्रीम का एक साथ रिजल्ट जारी होगा

    छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का एक साथ जारी किया जाएगा।  


  • Apr 29, 2026, 10:48 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: ग्रेडिंग सिस्टम के जरिए जारी किया जा सकता है रिजल्ट

    छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट ग्रेडिंग सिस्टम के जरिए जारी किया जा सकता है। इसमें ग्रेड A1, A2, B1, B2, C1, C2, D और E1 शामिल है। 


  • Apr 29, 2026, 10:38 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: पिछले किसने टॉप किया था?

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पिछले साल कांकेर के रहने वाले अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया था। 


  • Apr 29, 2026, 10:25 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: कितने छात्रों ने परीक्षा दी?

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं परीक्षा 2026 में लगभग 2.45 लाख (2,45,000) छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा का आयोजन फरवरी-मार्च 2026 में किया गया था।   


  • Apr 29, 2026, 10:12 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस से रिजल्ट जारी

    छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट आज 29 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की तिथि और समय की सूचना कल आ गई थी। अब आज दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।  


  • Apr 29, 2026, 09:58 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: कहां जारी होगा रिजल्ट?

    छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जारी होगा। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी। 


  • Apr 29, 2026, 09:49 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: 12वीं के स्कोरकार्ड पर क्या-क्या जानकारी होती है?

    छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं के स्कोरकार्ड पर छात्र का रोल नंबर, छात्र का पूरा नाम, पिता का नाम, माता का नाम, परीक्षा केंद्र का कोड, स्कूल का कोड, विषयों की सूची, हर विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक और पास/फेल का स्टेट्स आदि जानकारी निहित होती है।

  • Apr 29, 2026, 09:39 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट कैसे चेक करें?

    छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं। CGBSE 12th Result 2026 पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर दर्ज करें। रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। रिजल्ट डाउनलोड कर लें। 

  • Apr 29, 2026, 09:28 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में न्यूनतम अंक होना अनिवार्य है। ये अंक थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में होने चाहिए। 


  • Apr 29, 2026, 09:18 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया पोस्ट

    छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट के बारे में स्कूल शिक्षा मंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2.30 बजे घोषित किया जाएगा। 


  • Apr 29, 2026, 09:07 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: रोल नंबर पहले से तैयार रखें

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से ही तैयार रखें, ताकि उन्हें किसी भी तरह की तकनीकी ग्लिच का सामना न करना पड़ें और बिना किसी रुकावट के आराम से रिजल्ट देख सकें।

  • Apr 29, 2026, 08:59 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: डिजीलॉकर से भी देख सकते हैं रिजल्ट

    छत्तीगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा आप डिजीलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं। 


  • Apr 29, 2026, 08:46 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: टॉपर्स की सूची हो सकती है जारी

    छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर सकता है। टॉपर्स की लिस्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जा सकती है। 


  • Apr 29, 2026, 08:40 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद क्या करें?

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंकों के आधार पर कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। 


  • Apr 29, 2026, 08:30 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट में निहित जानकारी ध्यानपूर्वक चेक करें

    रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने स्कूल से संपर्क किया जा सकता है।

  • Apr 29, 2026, 08:20 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: परीक्षा कब आयोजित की गई थी?

    छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट आज दोपहर 2.30 बजे तक आ जाएगा।

  • Apr 29, 2026, 08:05 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: रोल नंबर न होने की स्थिति में क्या करें?

    छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर के बिना नहीं देखा जा सकता। अगर आपके पास रोल नंबर नहीं है, तो परेशान न हो। आप अपने स्कूल से संपर्क कर अपना रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं। 

  • Apr 29, 2026, 07:50 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी

    छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद आपको प्रोविजनल मार्कशीट स्कूल से मिल जाएगी। ओरिजिनल मार्कशीट के लिए आपको स्कूल से संपर्क करना होगा।

  • Apr 29, 2026, 07:40 IST

    CGBSE 12th Result 2026 Live: रिजल्ट किस वेबसाइट पर जारी किया जाएगा?

    छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्रों की किसी भी तरह की तकनीक ग्लिच से बचने के लिए अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखना चाहिए। 


  • Apr 29, 2026, 07:35 IST

    CGBSE 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के लिए थोड़ी देर इंतजार करें

    जब भी बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाता है, तो वेबसाइट स्लो या हैंग हो जाती है। ऐसे में अगर आप छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देख रहे हैं और वेबसाइट स्लो या हैंग हो जाती है, तो आपको परेशान नहीं होना है। थोड़ी देर इंतजार करें।

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

Trending

Latest Education News