SSC CGL Recruitment 2026: सीजीएल एग्जाम रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, रात 11 बजे से पहले ssc.gov.in करें अप्लाई

Last Updated: Jun 22, 2026, 16:20 IST

ssc.gov.in CGL 2026 Apply Online: एसएससी सीजीएल (SSC CGL) एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन विंड़ो की आज लास्ट डेट है। छात्र SSC की नई ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द रजिस्ट्रेशन करें। साथ ही, सभी छात्र यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं।

SSC CGL Recruitment 2026: सीजीएल एग्जाम रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, रात 11 बजे से पहले ssc.gov.in करें अप्लाई
SSC CGL Recruitment 2026: सीजीएल एग्जाम रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, रात 11 बजे से पहले ssc.gov.in करें अप्लाई

SSC CGL 2026 Application Deadline Today: केंद्र सरकार के अधीन मंत्रालयों और विभागों में इंस्पेक्टर, असिस्टेंट या ऑडिटर जैसी प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे छात्रों के पास अब आखिरी कुछ घंटे ही बचे हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आज यानी 22 जून 2026 को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL 2026) एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो को बंद करने जा रहा है।

इस साल आयोग ने रिकॉर्ड 12,256 पोस्ट (Tentative Vacancies) पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था, जिन छात्रों ने इन पोस्ट के लिए अभी तक फॉर्म सबमिट नहीं किया है, वे अब बिना देर किए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आज रात 11:55 से पहले रजिस्ट्रेशन कर दें। 

SSC CGL 2026 एग्जाम का पूरा शेड्यूल और महत्वपूर्ण डेट्स 

आवेदन करने से लेकर परीक्षा के आयोजन तक की सभी सटीक तारीखें नीचे टेबल में दी गई हैं:

SSC CGL इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स 

टाइम 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 

22 जून 2026

रात 11:00 बजे तक

ऑनलाइन फीस भुगतान की लास्ट डेट 

23 जून 2026

रात 11:00 बजे तक

एप्लीकेशन करेक्शन विंडो

29 जून से 1 जुलाई 2026

रात 11:00 बजे तक

SSC CGL टियर-1 (Tier-1) एग्जाम 

अगस्त — सितंबर 2026

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

SSC CGL टियर-2 (Tier-2) एग्जाम 

दिसंबर 2026

घोषित की जाएगी

SSC CGL 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

SSC CGL 2026 के लिए कैसे करें अप्लाई? 

CGL 2026 एग्जाम में रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों के पास आज आखिरी मौका है। छात्र एसएससी की नई वेबसाइट पर को खोल कर नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

1. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। 

3. यदि आपने पहले से वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कर रखा है, तो अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। नए यूज़र्स को पहले 'Register Now' पर क्लिक कर OTR पूरा करना होगा।

4. डैशबोर्ड में लॉगिन करने के बाद ‘Latest Notifications’ टैब के तहत Combined Graduate Level Examination, 2026 के सामने 'Apply' बटन पर क्लिक करें।

5. फिर, लाइव फोटो कैप्चर और फॉर्म सबमिशन करें। 

SSC CGL 2026 एग्जाम से जुड़ी छात्रों के लिए इंपॉर्टेंट इंफॉर्मेशन 

1. फीस का भुगतान

SSC CGL 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज यानी 22 जून 2026 है। लेकिन, छात्र 23 जून 2026 की रात 11 बजे तक अपनी फीस जमा कर सकते हैं। साथ ही, सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के लिए फीस मात्र ₹100 है, जबकि महिलाओं और SC/ST छात्रों के लिए यह पूरी तरह फ्री है।

2. एप्लीकेशन करेक्शन:

छात्रों से यदि फॉर्म भरते समय कोई छोटी-मोटी गलती हो जाती है, तो वह घबराएं नहीं। छात्रों को रजिस्ट्रेशन करने के बाद उसमें करेक्शन करने के लिए विंडो को 29 जून से 1 जुलाई के बीच खोला जाएगा। पहली बार सुधार करने के लिए छात्रों को ₹200 का भूगतान और दूसरी बार करेक्शन करने के लिए ₹500 की फीस देनी होगी। 

यहां भी पढ़े: CGBSE, NMMSE Kerala Result 2026 OUT: जारी हुआ नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप का रिजल्ट; nmmse.kerala.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 22, 2026, 16:20 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News