PM Kisan Yojana: 23 क़िस्त जारी, खाते में नहीं आये 2 हजार तो बिना देर किये करें यह काम, मिल जायेगा पैसा

Last Updated: Jun 22, 2026, 17:29 IST

PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त जारी कर दी गयी है, लेकिन अगर आपके खाते में अब तक ₹2000 नहीं पहुंचे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। तुरंत अपना बैंक अकाउंट, e-KYC और लाभार्थी स्टेटस चेक करें।

फिर भी पैसा नहीं आया? यहां करें शिकायत
फिर भी पैसा नहीं आया? यहां करें शिकायत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) की 23वीं किस्त ट्रांसफर कर दी। इस दौरान 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों को 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की रकम भेजी गई।

किस्त जारी होने के बाद यदि किसी किसान भाई के खातें में अब तक ₹2000 नहीं पहुंचे हैं तो ऐसे में किसान परेशान न हो। ऐसे में आखिर पैसा क्यों नहीं आया और आगे क्या करें, इस पर विचार करें। 

अगर आपके खाते में भी 23वीं किस्त नहीं पहुंची है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले कुछ जरूरी चीजें जांच लें। हो सकता है कि आपकी समस्या का समाधान वहीं मिल जाए।

सबसे पहले बैंक अकाउंट जरूर चेक करें

कई बार पैसा खाते में आ जाता है, लेकिन बैंक की ओर से SMS या नोटिफिकेशन नहीं मिलता। कुछ मामलों में बैंक अकाउंट इनएक्टिव  होने या तकनीकी कारणों से भी जानकारी नहीं मिल पाती, इसलिए सबसे पहले अपने बैंक खाते का बैलेंस और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक करें। जरूरत पड़े तो बैंक शाखा जाकर भी जानकारी ले सकते हैं।

e-KYC नहीं कराई तो अटक सकती है किस्त

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC अनिवार्य है। यदि आपकी e-KYC पूरी नहीं हुई है या उसमें कोई गड़बड़ी है, तो किस्त जारी होने के बावजूद पैसा खाते में नहीं आएगा। ऐसे में तुरंत अपनी e-KYC का स्टेटस देखें और यदि यह पूरी नहीं है तो उसे पूरा कर लें।

लाभार्थी लिस्ट और स्टेटस भी देखें

कई बार किसानों का नाम लाभार्थी सूची से हट जाता है या दस्तावेजों में किसी त्रुटि के कारण भुगतान रोक दिया जाता है। इसलिए पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस और लाभार्थी सूची में नाम जरूर चेक करें। इससे आपको पता चल जाएगा कि किस्त जारी हुई है या किसी वजह से रुकी हुई है।

फिर भी पैसा नहीं आया? यहां करें शिकायत 

यदि सभी जानकारी सही है और इसके बावजूद आपके खाते में ₹2000 नहीं पहुंचे हैं, तो आप पीएम किसान योजना की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर

इन नंबरों पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं।

155261

1800-115-526

ईमेल से भी कर सकते हैं शिकायत

किसान अपनी समस्या pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भेजकर भी दर्ज करा सकते हैं।

ऑनलाइन शिकायत का भी विकल्प

पीएम किसान पोर्टल पर मौजूद Grievance सेक्शन में जाकर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपकी शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंच जाएगी।

किसानों के लिए जरूरी बात

23वीं किस्त का पैसा नहीं आने का मतलब यह नहीं है कि आपका लाभ बंद हो गया है। कई बार बैंकिंग प्रक्रिया, e-KYC, आधार लिंकिंग या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के कारण पेमेंट में थोड़ी देरी हो जाती है।

ऐसे में घबराने की बजाय पहले बैंक अकाउंट, e-KYC और अपना स्टेटस चेक करें। अगर फिर भी समस्या बनी रहती है तो हेल्पलाइन या शिकायत पोर्टल की मदद लें। सही डिटेल्स मिलने के बाद आपकी रुकी हुई किस्त जल्द आपके खाते में पहुंच सकती है। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 22, 2026, 17:29 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News