UPSSSC UP Pollution Control Board Exam 2026 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें कब है एग्जाम

Last Updated: Jun 22, 2026, 18:46 IST

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) के 115 विभिन्न पोस्ट के एग्जाम का आयोजन 29 जून 2026 को दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक सिंगल शिफ्ट में किया जाएगा। आयोग ने आज छात्रों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। छात्र यहां से डायरेक्ट लिंक भी पाएं।

UPSSSC UP Pollution Control Board Exam 2026 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें कब है एग्जाम
UPSSSC UP Pollution Control Board Exam 2026 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें कब है एग्जाम

UPSSSC UP Pollution Control Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। आयोग द्वारा यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) के विभिन्न पोस्ट (विज्ञापन संख्या: 02-Exam/2026) के लिए आयोजित होने वाले एग्जाम की एग्जाम सिटी स्लिप आज यानी 22 जून 2026 को ऑफिशियल तौर पर जारी कर दी गई है।

इस लिखित एग्जाम में शामिल होने वाले सभी छात्र अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यह चेक और डाउनलोड कर सकते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस शहर में उनका एग्जाम सेंटर बनाया गया है। एग्जाम का आयोजन इसी महीने के लास्ट में यानी 29 जून 2026 को किया जा रहा है।

UPSSSC UPPCB Exam Schedule 2026: एग्जाम और सिटी स्लिप की पूरी डिटेल्स  

यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स छात्रों के लिए इस टेबल में दी गई है। छात्र यहां से जानें:- 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डिटेल्स 

भर्ती बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

विभाग / कुल पोस्ट 

यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) - 115 रिक्तियां

एग्जाम डेट

29 जून 2026 (सोमवार)

एग्जाम टाइम 

दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक 

एग्जाम सिटी स्लिप स्टेटस

जारी 

मुख्य एडमिट कार्ड की डेट

परीक्षा से 2-3 दिन पहले लाइव होगा

ऑफिशियल वेबसाइट

upsssc.gov.in

UPSSSC UPPCB एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) एग्जाम का नोटिस - यहां क्लिक करें

UPSSSC, UPPCB Exam City Slip कैसे डाउनलोड करें?

छात्र यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) एग्जाम के लिए अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।  

1. UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर ‘Live Advertisements’ या नोटिस बोर्ड सेक्शन में दिए गए ‘Click here to view Exam District/City Details for Advt. 02-Exam/2026’ लिंक पर क्लिक करें।

3. नया पेज खुलने पर अपना PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि (DOB), जेंडर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड फिल करें।

4. फिर, 'Submit' बटन दबाते ही आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी। इसमें दिए गए शहर को नोट कर लें और दूर के केंद्रों के लिए अपनी यात्रा की व्यवस्था समय से कर लें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 22, 2026, 18:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News