Bihar BEd Counselling 2026: आज 22 जून से काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Last Updated: Jun 22, 2026, 18:03 IST

बिहार बीएड काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल आज ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र Bihar BEd Counselling से जुड़ी रजिस्ट्रेशन डेट्स, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, काउंसलिंग प्रक्रिया, आवश्यक डाक्यूमेंट्स और एडमिशन से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए यहां देखें। साथ ही, नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें। 

Bihar BEd Counselling 2026: आज 22 जून से काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Bihar BEd Counselling 2026: आज 22 जून से काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Bihar BEd Counselling 2026: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट फॉर बीएड (Bihar BEd CET 2026) पास कर चुके छात्रों के लिए आज यानी 22 जून 2026 से ऑनलाइन काउंसलिंग और कॉलेज चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया ऑफिशियल रूप से शुरू कर दी गई है।

ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU), दरभंगा द्वारा रिजल्ट जारी किए जाने के बाद अब पास हुए छात्र इसके ऑफिशियल पोर्टल biharcetbed-lnmu.in पर जाकर काउंसलिंग के लिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। साथ ही, छात्रों के लिए यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की लास्ट डेट 28 जून 2026 तय की गई है।

Bihar BEd Counselling Schedule 2026: यहां देखें इंपोर्टेंट डेट्स 

Bihar BEd CET 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने से पहले सभी छात्र पूरे शेड्यूल को नीचे दी गई इस टेबल के माध्यम से समझ सकते हैं। टेबल में सभी इंपोर्टेंट डेट्स के बारे में जानकारी दी गई है। 

इवेंट 

डेट्स 

ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग

22 जून से 28 जून 2026

प्रथम राउंड सीट अलॉटमेंट 

03 जुलाई 2026

सीट कन्फर्मेशन फीस (₹3,000) जमा करने की अवधि

03 जुलाई से 09 जुलाई 2026

फर्स्ट राउंड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन

04 जुलाई से 10 जुलाई 2026

द्वितीय राउंड सीट अलॉटमेंट 

14 जुलाई 2026

सेकंड राउंड की फीस पेमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

14 जुलाई से 18 जुलाई 2026

नया सत्र / क्लासेस की शुरुआत 

20 जुलाई 2026

Bihar BEd Counselling 2026 की डेट्स का नोटिस - यहां देखें 

कॉलेज चॉइस फिलिंग में इन बातों का रखें खास ख्याल

इस साल काउंसलिंग में शामिल हो रहे छात्रों के लिए यह कुछ नीचे दिए गए पॉइंट्स जानना काफी जरूरी हो सकते हैं। 

1. मार्क्स और रैंक के हिसाब से चुनें कॉलेज: 

जिन भी छात्रों की रैंक बहुत अच्छी है, वह तभी सरकारी कॉलेजों को अपनी पहली प्राथमिकता दें। यदि रैंक थीक-थाक है, तो सरकारी के साथ-साथ सेमी-गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेजों की लिस्ट में भी जरूर नाम डालें।

2. अधिक से अधिक कॉलेज चुनें: 

सभी छात्र काउंसलिंग के समय केवल 1 या 2 कॉलेज चुनकर न छोड़ें। छात्र ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों के ऑप्शन देने से किसी न किसी राउंड में किसी कॉलेज की सीट अलॉट होने के चांस मजबूत हो जाते हैं।

3. सीट कन्फर्मेशन फीस: 

छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि यदि उन्हें कॉलेज अलॉट हो गया है, तो वह उस सीट को पक्की करने के लिए ₹3,000 की नॉन-रिफंडेबल फीस (जिसे सीट कन्फर्मेशन फीस कहा जाता है) ऑनलाइन मोड में जमा करा दें। इसी के बाद आपके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस से आगे बढ़ेंगे।

काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय छात्रों को नीचे दिए गए इन पेपर्स की जरूरत होगी। छात्र इन्हें अपने पास सुरक्षित रखें। 

  1. Bihar BEd CET 2026 का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड
  2. कक्षा 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  3. कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट (CLC)
  4. जाति प्रमाण पत्र और ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  5. पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड

काउंसलिंग से जुड़ी किसी भी तकनीकी समस्या के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर्स (07314629842, 9431041694) या ऑफिशियल ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं। अपनी चॉइस लॉक करने से पहले सभी डिटेल्स को करीब दो बार री-चेक जरूर करें।

यहां भी पढ़े: SSC CGL Recruitment 2026: सीजीएल एग्जाम रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, रात 11 बजे से पहले ssc.gov.in करें अप्लाई

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 22, 2026, 18:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News