HPSC Mains Admit card 2026: हरियाणा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Jun 22, 2026, 18:50 IST

HPSC HCS Mains Admit Card 2026: एचसीएस (कार्यकारी शाखा) और अन्य संबद्ध सेवाओं की मुख्य परीक्षा के लिए एचपीएससी एचसीएस मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 दिनांक 22 जून 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट www.hpsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

HPSC HCS Mains Admit Card 2026
HPSC HCS Mains Admit Card 2026

HPSC HCS Mains Admit Card 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने अपनी ऑफशियल वेबसाइट www.hpsc.com पर राज्य की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड केवल उन उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए हैं जो प्रारंभिक परीक्षा (विज्ञापन संख्या 22/2026) सफलतापूर्वक पास कर चुके हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा की तिथि से काफी पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए ताकि वे परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा का स्थान, पता और अन्य विवरण आदि देख सकें। 

HPSC HCS Mains Admit Card 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

हरियाणा लोक सेवा आयोग की एचसीएस (कार्यकारी शाखा) और अन्य संबद्ध सेवाओं के 102 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 2026 दिनांक 27 जून से 29 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। 

हरियाणा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

HPSC HCS Mains Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है, क्योंकि एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एचपीएससी एचएससी मुख्य सब्जेक्ट परीक्षा कुल 600 अंकों की होती हैं, जिसमें कुल तीन पेपर शामिल होते हैं। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC)

परीक्षा का नाम 

हरियाणा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (HCS) 

रिक्त पदों की संख्या 

102 

परीक्षा की तिथि 

27 जून से 29 जून 2026 तक आयोजित 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

22 जून 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.hpsc.com

HPSC HCS Mains Admit Card 2026 डाउनलोड  कैसे करें? 

हरियाणा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड (पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट) लेना जाना आवश्यक है। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.hpsc.com पर जाएं। 

  • HPSC HCS Mains Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

HPSC HCS Mains Admit Card 2026 में क्या-क्या जानकारी निहित होती है? 

हरियाणा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। एडमिट कार्ड में आप निम्नलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं। 

  • उम्मीदवार का नाम 

  • माता-पिता का नाम 

  • रोल नंबर 

  • पंजीकरण संख्या 

  • जन्म तिथि 

  • श्रेणी/वर्ग 

  • लिंग  

  • परीक्षा का नाम 

  • आवेदन किया गया कोर्स 

  • परीक्षा की भाषा/माध्यम

  • परीक्षा की तिथि और दिन 

  • परीक्षा का समय 

  • रिपोर्टिंग समय 

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता 

  • फोटो व सिग्नेचर 

हरियाणा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 संबंधी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तिथि या पाली में किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।    

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 22, 2026, 18:50 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News