UPSSSC Pharmacist Exam City 2026: फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSSSC Pharmacist: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(UPSSSC) की ओर से भेषजिक मुख्य परीक्षा 2026 की लिए सिटी लिस्ट जारी कर दी है। केवल वे उम्मीदवार ही स्लिप को देख सेकेंगे, जिन्होंने मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा किया होगा।
UPSSSC Pharmacist: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(UPSSSC) द्वारा फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा को लेकर सिटी स्लिप जारी कर दी गई। ऐसे उम्मीदवार, जिन्होंने मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क जमा किया होगा, वे ही सिटी स्लिप देख सकेंगे। आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 जून, 2026 को किया जाएगा।
564 पदों के लिए होगी परीक्षा
आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 01-परीक्षा/2026 के तहत मुख्य परीक्षा (आ०उ०प०-2025)/02 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में कुल 564 पदों पर फार्मासिस्ट की भर्ती होनी है, जिसके लिए 29 जून, 2026 को मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा सुब 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक तीन जिलों में आयोजित होगी।
कहां और कैसे देख सकते हैं परीक्षा सिटी स्लिप
आयोग के मुताबिक, अभ्यर्थी अपना परीक्षा शहर देखने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in पर एग्जामिनेशन सेगमेंट में जा सकते हैं। इसके साथ ही, अभ्यर्थी परीक्षा सिटी की पूरी लिस्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं। अहम बात यह है कि यह सुविधा आयोग के आधिकारिक मोबाइल एप पर भी दी गई है।
आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
सिटी स्लिप देखने के लिए यह करना है जरूरी
आयोग की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा सिटी स्लिप केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को दिखेगी, जिन्होंने मुख्य परीक्षा शुल्क जमा कर दिया है। जिन छात्रों ने ऐसा नहीं किया है, उन्हें परीक्षा सिटी स्लिप नहीं दिखेगी। ऐसे में छात्र पहले मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करें और फिर आसानी से परीक्षा सिटी स्लिप देख सकते हैं।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
आयोग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि अभी जारी की गई परीक्षा सिटी स्लिप कोई एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि यह परीक्षा के लिए जनपदों की सूची है। हालांकि, आयोग की ओर से जल्द ही मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का होना अनिवार्य है। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वे समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.