AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 Link: aiimsexams.ac.in से डाउनलोड करें एम्स बीएससी नर्सिंग हॉल टिकट PDF

Last Updated: Jun 22, 2026, 15:04 IST

AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 Link: एम्स बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार जो 27 जून 2026 को होने वाली परीक्षा में भाग लेंगे, वे बिना देरी किए अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।  

AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 Link
AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 Link

AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल पोर्टल aiimsexams.ac.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता तथा परीक्षा दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। 

AIIMS BSc Nursing (Hons) प्रवेश परीक्षा 27 जून 2026 को आयोजित की जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी दी गई जानकारियों को चेक कर लें।

AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 PDF Download Link

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने 19 जून 2026 को एम्स BSc नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया है।

AIIMS BSc Nursing Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

AIIMS BSc नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से AIIMS BSc नर्सिंग एडमिट कार्ड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। 

स्टेप 1: AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर "Academic Courses" पर क्लिक करें और कोर्स की सूची में से "BSc (Hons.) Nursing" चुनें।

स्टेप 3: फिर "AIIMS BSc Nursing Admit Card" डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।

स्टेप 5: "Login" बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा में शामिल होने के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

AIIMS BSc नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

AIIMS BSc नर्सिंग एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। अभ्यर्थियों को सभी विवरण ध्यान से चेक करना चाहिए। हॉल टिकट पर निम्नलिखित जानकारी उल्लिखित होती है।:

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • जन्म तिथि

  • परीक्षा की तारीख

  • परीक्षा शिफ्ट और समय

  • रिपोर्टिंग टाइम

  • परीक्षा केंद्र का पता

  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

  • परीक्षा के दिन के महत्वपूर्ण निर्देश

AIIMS नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 के साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

परीक्षा केंद्र पर जाते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाने चाहिए:

  • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट

  • वैध फोटो आईडी 

  • पासपोर्ट साइज की 2 फोटो

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 22, 2026, 15:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News