UPTET City Slip 2026: यूपी टीईटी सिटी स्लिप Direct Link, upessc.up.gov.in से डाउनलोड करें Intimation Slip
UPTET Exam City Slip 2026: यूपी टीईटी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 आज, 22 जून 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी की जाएगी। कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर, पिता का नाम और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी टीईटी परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
UPTET City Slip 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) आज, 22 जून 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म भरे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा शहर (Exam City Intimation) की जानकारी देख सकेंगे। एग्जाम सिटी स्लिप में अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर, जिला, परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी पहले से जान सकेंगे।
UPTET Exam 2026-हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का आयोजन UPESSC द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों की पात्रता तय करने के लिए होती है जो उत्तर प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं। परीक्षा से जुड़ी प्रमुख जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 |
| आयोजन संस्था | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| पेपर |
|
| परीक्षा तिथि | 2, 3 और 4 जुलाई 2026 |
| एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप | आज 22 जून 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
UPTET Exam City Intimation Slip 2026 Link
आयोग जल्द ही यूपीटीईटी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 का डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर सक्रिय करेगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड बाद में उपलब्ध कराया जाएगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी मिलेगी। हालांकि, यह प्रवेश पत्र (Admit Card) नहीं है और इसके आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
| UPTET Exam City Slip 2026 Link |
UPTET 2026 परीक्षा कब होगी?
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, UPTET 2026 परीक्षा 2 जुलाई, 3 जुलाई और 4 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित शिफ्टों में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सिटी स्लिप जारी होते ही अपनी परीक्षा से जुड़ी जानकारी चेक कर लें।
एग्जाम सिटी स्लिप में क्या जानकारी मिलेगी?
यूपीटीईटी परीक्षा शहर सूचना पर्ची 2026 में उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण उपलब्ध होंगे:
-
परीक्षा जिला
-
परीक्षा तिथि
-
परीक्षा शिफ्ट
-
उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन विवरण
UPTET Admit Card 2026 कब जारी होगा?
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद आयोग जल्द ही UPTET एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, एडमिट कार्ड 30 जून को जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले ध्यान से पढ़ना चाहिए।
UPTET Exam City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UPTET Exam City Intimation Slip 2026 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना पंजीकरण नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज करके लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर, परीक्षा केंद्र के जिले, परीक्षा तिथि और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यूपीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं।
-
सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के होमपेज पर, “Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test-2026- Download City Slip / Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
-
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां अपनी परीक्षा का चयन करें और रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर, पिता का नाम तथा जन्म तिथि दर्ज करें।
-
अब स्क्रीन पर दिखाया गया सिक्योरिटी कोड भरें और “Search” बटन पर क्लिक करें।
-
इसके बाद आपकी UP TGT एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.