BTC Forest Guard Admit Card 2026 OUT: बीटीसी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link
BTC Forest Guard Admit Card 2026 OUT: बीटीसी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब centreselectionboard.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
BTC Forest Guard Admit Card 2026 OUT: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC), बिहार ने 21 जून 2026 को आधिकारिक तौर पर बीटीसी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर-I पदों के लिए रजिस्ट्रेशन किया था और अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपना कॉल लेटर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
कॉल लेटर जारी होने के साथ ही हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटेड कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
BTC Forest Guard Admit Card 2026 Download Link
BTC फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट centreselectionboard.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर-I पदों के लिए फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
| BTC Forest Guard Admit Card 2026 Link |
BTC फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2026-हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में BTC फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 2026 के बारे में सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| भर्ती संगठन का नाम | सेंटर सिलेक्शन बोर्ड, BTC |
| पद का नाम | फॉरेस्टर-I एवं फॉरेस्ट गार्ड |
| कुल रिक्त पद | 157 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 21 जून 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | centreselectionboard.gov.in |
फिजिकल टेस्ट की तारीखें घोषित
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर-I पदों के लिए शारीरिक माप एवं दक्षता परीक्षा (PMT/PET) राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। फॉरेस्टर-I पद के लिए फिजिकल टेस्ट 6 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक आयोजित होगा, जबकि फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए फिजिकल टेस्ट 13 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक चलेगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी को ध्यान से चेक कर लें और निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचे।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
BTC Forest Guard Admit Card 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए होंगे। किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर अभ्यर्थी तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?
फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कैसे डाउनलोड करें BTC Forest Guard Admit Card 2026?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Forest Guard/Forester-I Admit Card लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करें। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.