Rajasthan Forester Exam City Slip 2026 Link [OUT]: राजस्थान वनपाल सिटी स्लिप recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी, SSO ID से करें चेक

Last Updated: Jun 22, 2026, 14:56 IST

Rajasthan Forester Exam City Slip 2026 Link: राजस्थान वनपाल (Vanpal) परीक्षा की सिटी स्लिप लिंक आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि का उपयोग करके परीक्षा शहर सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं। 

Rajasthan Forester Exam City Slip 2026 Link
Rajasthan Forester Exam City Slip 2026 Link

Rajasthan Forester Exam City Slip 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान वनपाल (Forester) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने वनपाल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी परीक्षा नगरी (Exam City) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी SSO ID के माध्यम से लॉगिन करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा।

Rajasthan Forester Exam City Slip 2026 Released

राजस्थान वनपाल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज 22 जून  को जारी कर दी गई है। इस स्लिप में उम्मीदवारों को उनके आवंटित परीक्षा शहर और जिले की जानकारी दी गई है, ताकि वे परीक्षा से पहले अपनी यात्रा की व्यवस्था कर सकें। हालांकि, यह स्लिप प्रवेश पत्र नहीं है और परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए मान्य नहीं होगा।

RSSB वनपाल परीक्षा शहर सूचना 2026 -हाइलाइट्स 

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में RSSB वनपाल परीक्षा 2026 से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

परीक्षा का नाम

फॉरेस्ट गार्ड (वनपाल) सीधी भर्ती परीक्षा 2026

विज्ञापन संख्या

01/2026

परीक्षा तिथि

28 जून 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

24 जून 2026

एग्जाम सिटी स्लिप तिथि

22 जून 2026

आधिकारिक वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Forester Exam 2026 Important Dates

राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

तिथि

एग्जाम सिटी स्लिप जारी

22 जून 2026

एडमिट कार्ड जारी

24 जून 2026

परीक्षा तिथि

28 जून 2026

Rajasthan Forester Exam City Slip 2026 Download Link

उम्मीदवार राजस्थान भर्ती पोर्टल पर जाकर अपनी SSO ID और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर सिटी स्लिप देख सकते हैं। भर्ती पोर्टल पर "Exam City Intimation Slip" लिंक एक्टिव कर दिया गया है। हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए राजस्थान वनपाल सिटी स्लिप 2026 तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक भी नीचे लेख में साझा किया है। 

यहां क्लिक करें:- https://recruitment.rajasthan.gov.in/knowlocationservlet

SSO ID से Rajasthan Forester City Slip 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से राजस्थान फॉरेस्टर सिटी स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. राजस्थान भर्ती पोर्टल पर जाएं।

  2. SSO ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।

  3. डैशबोर्ड में "Forester Exam City Intimation Slip 2026" लिंक पर क्लिक करें।

  4. स्क्रीन पर परीक्षा शहर और जिला विवरण दिखाई देगा।

  5. इसे डाउनलोड या प्रिंट लें।

RSSB Vanpal Exam City Slip में क्या-क्या जानकारी होगी?

राजस्थान वनपाल एग्जाम सिटी स्लिप में निम्नलिखित विवरण उपलब्ध होंगे:

  • उम्मीदवार का नाम

  • आवेदन संख्या

  • परीक्षा शहर (Exam City)

  • परीक्षा जिला

  • परीक्षा तिथि

  • परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश

हालांकि, परीक्षा केंद्र का पूरा पता केवल एडमिट कार्ड में जारी किया जाएगा।

Rajasthan Forester Admit Card 2026 कब आएगा?

RSSB द्वारा राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 24 जून 2026 को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी भर्ती पोर्टल और SSO पोर्टल के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 22, 2026, 14:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News