BPSC Result 2026: सब-इंस्पेक्टर की बेटी आशु कुमारी ने रचा इतिहास, बीपीएससी में 384वीं रैंक लाकर बनीं बीडीओ अधिकारी

Last Updated: Jun 22, 2026, 17:06 IST

BPSC Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर 20 जून 2026 को बीपीएससी 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसी परीक्षा में सीतामढ़ी जिले की रहने वाली आशु कुमारी ने बीपीएससी परीक्षा में 384वीं रैंक हासिल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी बनने का सपना साकार किया।

BPSC Result 2026
BPSC Result 2026

BPSC Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर 20 जून 2026 को बीपीएससी 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में बिहार के सीतामढ़ी जिले की रहने वाली आशु कुमारी ने कड़ी मेहनत, लगन और सही रणनीति के बूते बीपीएससी परीक्षा में 384वीं रैंक हासिल की और अब वह एक प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) बन चुकी है। आज बेटी के बीडीओ अधिकारी बनने से पिता की आंखों में खुशी के आंसू हैं। देश आज उन्हें सलाम कर रहा है। किसी ने सच ही कहा है कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं, और बेटी जब उड़ान भरे तो आसमां छोटे पड़ जाते हैं। आज हम आपको आशु कुमारी की सफलता की कहानी बताएंगे। 

आशु कुमारी की कहानी 

आशु कुमारी का जन्म बिहार के सीतामढ़ी जिले के दोस्तिया गांव में हुआ। आशु ने बीपीएससी परीक्षा में 384वीं रैंक हासिल कर एक नया कीर्तिमान रचने का काम किया। वह बेहद साधारण परिवार से आती है। आशु के पिता का नाम कन्हैया लाल है, जो सबसे पहले सिपाही के पद पर हुई थी, बाद में वे पदोन्नति पाकर पुलिस अवर निरीक्षक बने। वे लंबे समय तक पुलिस मेंस एसोसिएशन से जुड़े रहे तथा राज्य स्तर पर सहायक महामंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।
वहीं, उनकी मां का नाम नीतू देवी है, जो परिवार की जिम्मेदारी संभालती है। आशु के पिता बताते हैं कि बेटी हमेशा से ही पढ़ाई में होशियार रही है और आज रिजल्ट हम सभी के सामने हैं। हमें अपनी बेटी पर गर्व है।

आशु कुमारी की पढ़ाई-लिखाई 

आशु कुमारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दोस्तिया गांव के सरकारी विद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने श्री नंदीपत्त जीतू उच्च विद्यालय, सोनबरसा से 10वीं की परीक्षा पास की। तीन बहनों और एक भाई में आशु दूसरे नंबर पर है।आशु कुमारी का बीपीएससी परीक्षा में 384वीं रैंक हासिल करना आसान नहीं रहा। शुरुआती दौर में उन्हें कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ा। पर उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी गलतियों से सीखती रहीं और आगे बढ़ती रहीं। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 22, 2026, 17:06 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News