NTPC Assistant Executive Recruitment 2026:नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत फिक्स टर्म के आधार पर 250 असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव (ऑपरेशन) पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 7 मई 2026 है।
NTPC Assistant Executive Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक
एनटीपीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.ntpc.co.in पर असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। पात्रता पूरी न करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
| एनटीपीसी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव ऑनलाइन आवेदन लिंक |
NTPC Assistant Executive Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
एनटीपीसी ने असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव के 250 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) |
| विज्ञापन संख्या | 05/2026 |
| नोटिफिकेशन | |
| पद का नाम | असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशन) |
| रिक्त पदों की संख्या | 250 |
| आवेदन करने का मोड | ऑनलाइन |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 23 अप्रैल 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 07 मई 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.ntpc.co.in |
NTPC Assistant Executive Recruitment 2026 Eligibility Criteria
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय या संस्थान से मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इन पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। जनरल और ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये देने होंगे। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक/महिला उम्मीदवारों को आवेदन फीस नहीं होनी होगी।
NTPC Assistant Executive Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एनटीपीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.ntpc.co.in पर जाएं।
-
NTPC Assistant Executive Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फीस भरें। सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें: Delhi High Court JJA Result 2026: दिल्ली हाई कोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट रिजल्ट जारी, यहां करें चेक