Delhi High Court JJA Result 2026: दिल्ली हाई कोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Last Updated: Apr 25, 2026, 16:43 IST

Delhi High Court JJA Result 2026: दिल्ली हाई कोर्ट ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट की सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi High Court JJA Result 2026
Delhi High Court JJA Result 2026

Delhi High Court JJA Result 2026: दिल्ली हाई कोर्ट (HC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) की स्टेज-1 प्रारंभिक परीक्षा (सीबीटी) का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा को सफलतपूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार अब चयन के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। 

दिल्ली हाई कोर्ट इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 152 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों में जनरल के लिए 62, ईडब्ल्यूएस के लिए 12, ओबीसी-एनसीएल के लिए 44, एससी के लिए 20 और एसटी के लिए 14 पद आरक्षित है। 

Delhi High Court JJA Result 2026 की PDF डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक 

दिल्ली हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जेजेए की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट PDF के रूप में उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है। 

दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए रिजल्ट 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

Delhi High Court JJA Result 2026 - हाइलाइट्स 

दिल्ली हाई कोर्ट की जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट की स्टेज-1 की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

दिल्ली हाई कोर्ट (HC) 

पद का नाम 

जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट

रिक्त पदों की संख्या 

152 

चयन के चरण 

प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट, इंटरव्यू, दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल 

परीक्षा का नाम

जेजेए स्टेज-1 प्रारंभिक परीक्षा

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

25 अप्रैल 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

delhihighcourt.nic.in

Delhi High Court JJA Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?

दिल्ली हाई कोर्ट की जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले दिल्ली हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर क्लिक करें और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं। 

  • Delhi High Court JJA Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट की PDF आपके सामने खुल जाएगी। 

  • रिजल्ट की एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें: MECON Recruitment 2026: मेकॉन लिमिटेड में 103 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 25, 2026, 16:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News