MECON Recruitment 2026: स्टील मंत्रालय के तहत मेकॉन लिमिटेड ने प्रोफेशनल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत पूर्णकालिक निश्चित अवधि (FTFT) अनुबंध के आधार पर कुल 103 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए सलेक्शन दिल्ली, रांची, कोलकाता और बैंग्लोर में आयोजित इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 11 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन में निहित पदों के लिए सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हो। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
MECON Recruitment 2026 Notification PDF डाउनलोड करने का लिंक
मेकॉन लिमिटेड ने इंजीनियर सहित अन्य पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
| मेकॉन लिमिटेड भर्ती नोटिफिकेशन 2026 PDF डाउनलोड लिंक |
MECON Recruitment 2026 Notification - हाइलाइट्स
मेकॉन लिमिटेड में पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नीचे टेबल में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | मेकॉन लिमिटेड |
| मंत्रालय का नाम | स्टील मंत्रालय |
| विज्ञापन संख्या | 11.73.4.1/2026/Cont/02 |
| पद का नाम | इंजीनियर सहित अन्य पद |
| रिक्त पदों की संख्या | 103 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 27 अप्रैल 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 11 मई 2026 |
| चयन प्रक्रिया | वॉक-इन इंटरव्यू |
| ऑफिशियल वेबसाइट | meconlimited.co.in |
MECON Recruitment 2026 Eligibility Criteria
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवार के पास इंजीनियर में संबंधित विषय में बीई/बीटेक की डिग्री के साथ अनुभव होना अनिवार्य है। अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। जनरल/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/भूतपूर्व सैनिक को आवेदन फीस से छूट दी गई है।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और वैकेंसी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित मेकॉन लिमिटेड भर्ती नोटिफिकेशन 2026 की PDF पढ़ने की सलाह दी जाती है।
MECON Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
मेकॉन लिमिटेड में निहित पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले मेकॉन लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट meconlimited.co.in पर जाएं।
-
MECON Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फीस भरें। सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें: SSC GD Constable Admit Card 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक