SSC GD Constable Admit Card 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

Last Updated: Apr 25, 2026, 12:59 IST

SSC GD Constable Admit Card 2026
SSC GD Constable Admit Card 2026

SSC GD Constable Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने ऑफिशियल तौर पर एसएससी जीडी कांस्टेबल की सीबीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षाएं 27 अप्रैल से 30 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। ये परीक्षाएं सीएपीएफ, एसएसएफ में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) और एनसीबी में सिपाही पदों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन आईडी/रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना अनिवार्य है।

SSC GD Constable Admit Card 2026 डाउनलोड करने का लिंक 

एसएससी जीडी कांस्टेबल की सीबीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

एसएससी जीडी कांस्टेबल सीबीटी परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

SSC GD Constable Admit Card 2026 - हाइलाइट्स

एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंंग, रिपोर्टिंग टाइमिंग, परीक्षा केंद्र का नाम और  परीक्षा केंद्र का पता सहित अन्य जानकारी निहित होती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एक बार नीचे बनी टेबल देखने की सलाह दी जाती है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

परीक्षा का नाम 

जीडी कांस्टेबल 

रिक्त पदों की संख्या 

25,847

परीक्षा की तिथि 

27 अप्रैल से 30 मई 2026 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

25 अप्रैल 2025 

परीक्षा मोड 

ऑनलाइन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.ssc.gov.in 

SSC GD Constable Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाएं। 

  • SSC GD Constable Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं।

ये भी पढ़ें: UPCISB Recruitment 2026: यूपीसीआईएसबी मैनेजर और असिस्टेंट अकाउंटेंट सहित अन्य पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल्स

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 25, 2026, 12:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News