Uttarakhand Board 10th, 12th Topper List 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं टॉपर्स लिस्ट जारी, यहां देखें पर्सेंटेंज वाइज टॉपर

Last Updated: Apr 25, 2026, 11:00 IST

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद्(UBSE) ने 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026

Uttarakhand Board 10th, 12th Topper List 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद्(UBSE) ने 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटuaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, छात्र jagranjosh.com पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई है। ऐसे में छात्र इस लेख में राज्य की पूरी टॉपर्स लिस्ट देख सकते हैं।

UK board 12th Toppers 2026: 12वीं में टॉपर्स की लिस्ट

यूके बोर्ड में गीतिका पंत, सुशीला पंत और आर्यन टॉप पर रहे हैं। 

रैंक अनुक्रमांक (Roll No.) छात्र/छात्रा का नाम माता/पिता का नाम स्कूल का नाम कुल अंक प्रतिशत (%)
1 26370152 गीतिका पंत चंद्र शेखर पंत / रीता पंत सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर 490/500 98.00
1 26388388 सुशीला मेंहदीरत्ता योगेश मेंहदीरत्ता / ममता मेंहदीरत्ता भंजूराम अमर इंटर कॉलेज, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) 490/500 98.00
2 26331131 आर्यन मनोज / विनीता एस.वी.एम.आई.सी. आवास विकास, ऋषिकेश (देहरादून) 489/500 97.80
3 26303834 वंशिका राजेंद्र कुमार / निक्की देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर (हरिद्वार) 485/500 97.00
4 26302423 कशिश शर्मा नरेंद्र कुमार शर्मा / नीलिमा सरस्वती विद्या मंदिर आई.सी., सेक्टर 2 भेल, रानीपुर (हरिद्वार) 483/500 96.60
4 26315836 तनीषा सी राजा राजेश सी राजा / अनीता सी राजा (स्कूल का नाम स्पष्ट नहीं) 483/500 96.60

UK board 12th Toppers 2026: 12वीं में किसने किया टॉप

यूके बोर्ड 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों छात्राओं ने 98 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 

UK Board 10th Toppers 2026: 10वीं में किसने किया टॉप

यूके बोर्ड 10वीं में अक्षत गोपाल ने टॉप किया है। उन्होंने कुल 491 अंक हासिल किए हैं, जिससे उनका कुल पास प्रतिशत 98.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं। ईशांत कोठारी दूसरे पायदान पर रहे हैं, उन्होंने 490 अंक हासिल किए हैं।

Uk board result: बीते वर्ष किसने किया था टॉप 

उत्तराखंड बोर्ड में साल 2025 में 12वीं कक्षा में अनुष्का राणा ने टॉप किया था। उन्होंने कुल 98.60 फीसदी अंक हासिल किये थे। वहीं, 10वीं कक्षा में कमल सिंह चौहान और जतिन जोशी ने 99.20 फीसदी अंक हासिल किये थे। कक्षा 12वीं में केशव भट्ट व कोमल कुमारी 97.80% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं, कनकलता ने 99.00% अंकों के साथ 10वीं में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

UK board Result 2026: ऐसे चेक करना है 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

-छात्रों को सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर पहुंचना है।

-यहां पहुंचने पर छात्रों को 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 या 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करना है।

-छात्रों का अपना रोल नंबर और रोल कोड डालना है।

-अंत में कैप्चा कोड डालने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

-अब छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

-छात्रों को सलाह है कि वह रिजल्ट का स्क्रीनशॉट ले लें या फिर रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

साल 2025 में क्या रहे थे 10वीं, 12वीं बोर्ड के आंकड़ें 

साल 2025 में यूके बोर्ड में 1 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हुए थे। वहीं, 1245 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाओं का आयोजन किया गया था।

विषय

विवरण

वर्ष

2025

कुल पंजीकरण

1,09,713

संस्थागत परीक्षार्थी

1,05,298

व्यक्तिगत परीक्षार्थी

4,401

कुल परीक्षा केंद्र

1,245

एकल केंद्र

49

मिश्रित केंद्र

1,196

कुल पास प्रतिशत

83.23%

लड़कों का पास प्रतिशत

80.10%

लड़कियों का पास प्रतिशत

86.20%

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 25, 2026, 10:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News