उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करें
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करें
UK board result class 10th 12th: UBSE बोर्ड कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के नतीजे घोषित कर दिए है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जाकर रोल नंबर दर्ज कर आसानी से चेक कर सकते हैं। इस वर्ष करीब 2,15,252 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 10वीं के 1,12,266 और 12वीं के 1,02,986 परीक्षार्थी हैं। रिजल्ट की घोषणा, UBSE बोर्ड कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस से की जा रही है। इसके बाद उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव किया जाएगा। साथ ही हाई स्कूल और इंटर के टॉपर्स के नामों के साथ पास परसेंटेज का ऐलान भी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत बोर्ड मुख्यालय रामनगर से रिजल्ट जारी कर दिया है.
इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2026
-
कुल पास प्रतिशत: 85.11%
-
बालक: 81.93%
-
बालिकाएं: 88.09%
टॉपर्स (Intermediate 2026)
-
संयुक्त प्रथम स्थान (98.00%)
-
गीतिका पंत (सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर)
-
सुशीला मेहंदीरत्ता (भानजुराम अमर इंटर कॉलेज, भुरारानी, ऊधम सिंह नगर)
-
अंक: 490/500
-
द्वितीय स्थान (97.80%)
-
आर्यन (S.V.M.I.C, आवास विकास, ऋषिकेश, देहरादून)
-
अंक: 489/500
-
तृतीय स्थान (97.00%)
-
वंशिका (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर, हरिद्वार)
-
अंक: 485/500
डिवीजन अनुसार परिणाम
-
सम्मान सहित (Distinction):
-
7814 छात्र (7.77%)
-
प्रथम श्रेणी:
-
41,507 छात्र (41.32%)
-
द्वितीय श्रेणी:
-
34,987 छात्र (34.82%)
-
तृतीय श्रेणी:
-
330 छात्र (0.32%)
-
बागेश्वर जिला: 94.81% (शीर्ष स्थान)
CM धामी ने छात्रों को दी बधाई
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
यह सफलता आपके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रमाण है। विश्वास है कि आप इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करते हुए जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।
जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका है, वे हतोत्साहित न हों। धैर्य, सकारात्मक सोच और सतत प्रयास के साथ आप निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे।
UK Board 2026 में किसने किया टॉप
हाईस्कूल परीक्षा में रामनगर स्थित एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर की गीतका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज, ऊधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 500 में से 490 अंक प्राप्त कर टॉप किया।
गौरतलब है कि UBSE, जिसे यूके बोर्ड के नाम से जाना जाता है, हर साल उत्तराखंड में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करता है। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए अन्य विकल्प भी तैयार रखें।
UK Board 10th, 12th Result 2026: यहां दर्ज करें रोल नंबर
उत्तराखंड बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा, DigiLocker के जरिए भी छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट एक्सेस कर पाएंगे।
-
Jagran Josh
-
uaresults.nic.in
-
ubse.uk.gov.in
रोल नंबर से UK Board 10th & 12th Result 2026 कैसे करें चेक
रिजल्ट देखने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
-
UBSE की आधिकारिक वेबसाइट (uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in) खोलें।
-
“UK Board Class 10th Result 2026” या “UK Board Class 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रोल नंबर, जन्मतिथि (यदि मांगी जाए) और कैप्चा भरें।
-
“Submit” पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
UK Board 10th & 12th Result 2026 रिजल्ट के क्या है आकड़े
| श्रेणी | कक्षा 10 | कक्षा 12 | कुल |
| परीक्षार्थी | 1,12,266 | 1,02,986 | 2,15,252 |
2025 में 10वीं का पास प्रतिशत: 90.77%
uk board pass percentage 2026: साल 2026 में भी समान प्रदर्शन की उम्मीद
पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
Uttarakhand Board of School Education के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक और कुल मिलाकर भी 33% अंक जरूरी हैं। किसी विषय में न्यूनतम अंक से कम होने पर छात्र फेल माना जाएगा।
मोबाइल पर कैसे देखें UK बोर्ड रिजल्ट 2026
UBSE Result 2026: मोबाइल पर UK बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in खोलें। रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें। स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा, जिसे डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।
DigiLocker से UK Board Marksheet कैसे करें डाउनलोड
DigiLocker के जरिए आप अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित और वैध रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
-
DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें।
-
Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
-
“Issued Documents” में जाएं।
-
“UBSE Class 10/12 Marksheet 2026” खोजें।
-
रोल नंबर और वर्ष (2026) डालें।
-
मार्कशीट डाउनलोड करें।
मार्कशीट पर दिखेगी कौन सी डिटेल्स
UK board result class 10th 12th:यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 की मार्कशीट में छात्र की कई जरूरी जानकारियां दर्ज होती हैं। इसमें आमतौर पर छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक, प्राप्त प्रतिशत, डिवीजन/ग्रेड और पास/फेल स्टेटस शामिल होता है। साथ ही बोर्ड की मुहर और हस्ताक्षर भी होते हैं, जो इसे आधिकारिक बनाते हैं।
DigiLocker से डिजिटल मार्कशीट कैसे देखें
रिजल्ट जारी होने के बाद, DigiLocker पर लॉगिन करें, “Issued Documents” में जाएं और “UBSE Marksheet 2026” खोजें। रोल नंबर व वर्ष दर्ज करें, फिर मार्कशीट देखें और डाउनलोड करें। यह डिजिटल कॉपी आधिकारिक और मान्य होती है।
छात्रों को कहां से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट
UK Board 10th & 12th Result 2026: ऑरिजिनल मार्कशीट छात्रों को उनकी संबंधित स्कूल/इंटर कॉलेज से मिलेगी। Uttarakhand Board of School Education बोर्ड द्वारा ऑनलाइन जारी होने वाली मार्कशीट केवल प्रोविजनल होती है, जबकि बोर्ड कुछ दिनों बाद हार्ड कॉपी स्कूलों को भेजता है। इसके बाद छात्र अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
UBSE UK Board Results 2026: अगर पासिंग मार्क्स से थोड़ा रह जाएं तो क्या होगा?
बोर्ड के नियमों के अनुसार, यदि कोई छात्र बहुत कम अंतर से पासिंग मार्क्स से चूक जाता है, तो उसे ग्रेस मार्क्स देने का प्रावधान होता है। यह सुविधा बोर्ड द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों के तहत ही लागू होती है। हालांकि, यह व्यवस्था विषयवार निर्धारित न्यूनतम अंक (पासिंग क्राइटेरिया) के साथ ही लागू होती है, यानी छात्रों को हर विषय में तय मानकों को ध्यान में रखना जरूरी है।
UK बोर्ड 2026 में कम नंबर आये तो क्या करें छात्र
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 में यदि छात्रों को अपेक्षा से कम अंक मिलते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। वे निम्न विकल्प अपना सकते हैं:
री-चेकिंग/स्क्रूटनी: उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच के लिए आवेदन करें।
री-इवैल्यूएशन: यदि अंक बहुत कम लगें तो कॉपी का पुनर्मूल्यांकन करा सकते हैं (यदि बोर्ड सुविधा दे)।
कम्पार्टमेंट परीक्षा: किसी एक या दो विषय में फेल होने पर दोबारा परीक्षा देकर पास होने का मौका मिलता है।
री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए कब से करें आवेदन
UK Board 10th, 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड के अनुसार, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रक्रिया जुलाई 2026 तक खुली रहेगी, निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।