Live

UP Home Guard Exam Analysis 2026 LIVE: यूपी होम गार्ड परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दो शिफ्ट में आयोजित, जानें लेटेस्ट अपेडेट

Farhan Khan
Apr 25, 2026, 10:27 IST

UP Home Guard Exam Analysis 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा होम गार्ड नामांकन-2025 के लिए लिखित परीक्षा आज, 25 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से आयोजित की जाएगी।

UP Home Guard Exam Analysis 2026 LIVE: यूपी होम गार्ड परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दो शिफ्ट में आयोजित, जानें लेटेस्ट अपेडेट
UP Home Guard Exam Analysis 2026 LIVE: यूपी होम गार्ड परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दो शिफ्ट में आयोजित, जानें लेटेस्ट अपेडेट

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी होम गार्ड परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है।
  • यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में संपन्न हो रही है। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में सुबह और शाम आयोजित की जाएगी।
  • लिखित परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल हैं, जो सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं।

UP Home Guard Exam Analysis 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित यूपी होम गार्ड परीक्षा आज, 25 अप्रैल से शुरू हो रही है, जो 27 अप्रैल तक तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR शीट) में आयोजित की जाएगी और इसे दो शिफ्टों में संपन्न कराया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान (General Knowledge) से संबंधित 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। परीक्षा के पेपर का विस्तृत विश्लेषण भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपने चयन की संभावनाओं का आकलन कर सकेंगे।

UP Home Guard Exam Timings 2026 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी होम गार्ड नामांकन-2025 की लिखित परीक्षा तीन दिनों तक आयोजित की जा रही है। प्रत्येक दिन परीक्षा दो शिफ्टों में होगी और हर शिफ्ट की अवधि 2 घंटे निर्धारित अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं। इसके लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

तिथि 

शिफ्ट 1 टाइमिंग 

शिफ्ट 2 टाइमिंग

25 अप्रैल 2026 

सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 

दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक 

26 अप्रैल 2026 

सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 

दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक

27 अप्रैल 2026

सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 

दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 25, 2026, 10:27 IST

    UP Home Guard Exam Analysis 2026 LIVE: कितने परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं?

    त्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित "यूपी होमगार्ड परीक्षा-2026" के लिए जिले में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

  • Apr 25, 2026, 09:52 IST

    UP Home Guard Exam Analysis 2026 LIVE: पहली और दूसरी शिफ्ट कितनी बजे आयोजित होगी?

    यूपी होम गार्ड परीक्षा 2026 आज यानी 25 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले पहुंच जाएं।

  • Apr 25, 2026, 09:40 IST

    UP Home Guard Exam Analysis 2026 LIVE: कितने उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे?

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में यूपी होम गार्ड की तीन दिन की परीक्षा 2026 में तकरीबन 84,000 उम्मीदवार शामिल होने जा रहे हैं। 


Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

Trending

Latest Education News