Uttarakhand Board Result 2026 Check Online: उत्तराखंड 10वीं और 12वीं रिजल्ट कहां और कैसे करें चेक, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Apr 25, 2026, 10:39 IST

Uttarakhand Board Result 2026 Check Online: उत्तराखंड बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वींं रिजल्ट 25 अप्रैल, 2026 सुबह जारी हो गया है  है। ऐसे छात्र, जिन्होंने बोर्ड की परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करें

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करें

Uttarakhand Board Result 2026 Check Online: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद्(UBSE) के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है।UK Board द्वारा 15 अप्रैल, 2026 को बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

जिन छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि, इन वेबसाइट्स के अलावा छात्र jagranjosh.com पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ तैयार रहना है। छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड भरना होगा, जिसके बाद रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

Updated, 10: 39 AM, 25 April, 2026

uk board result 2026: 12वीं में कितने छात्र हुए पास  

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं इंटर का रिजल्ट 85.11 फीसदी रहा है। छात्रो का पास प्रतिशत 81.93 और छात्राओं का पास प्रतिशत 88.09 रहा है।

Updated, 10: 34 AM, 25 April, 2026

uk board result 2026: हाईस्कूल में कितने छात्र और छात्राएं हुए पास 

हाईस्कूल परीक्षा या 10वीं बोर्ड का परिणाम 92.10% रहा है, छात्राओं का 96.07% और छात्रों का पास प्रतिशत 88.03 रहा है।

Updated, 10: 31 AM, 25 April, 2026

uk board result 2026: 10वीं में अक्षत गोपाल ने किया टॉप 

अक्षत गोपाल ने उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में टॉप किया है। उन्होंने कुल 98.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 

Updated, 10:30 AM, 25 April, 2026

uk board result 2026: 10वीं में 98 फीसदी से अधिक छात्र पास

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं में 98.20% छात्र पास हुए हैं।

Updated, 10:22 AM, 25 April, 2026

uk board result 2026: रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी 

यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। कक्षा 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला संयुक्त रूप से टॉपर बनी हैं। दोनों छात्राओं ने 98 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं, 10वीं में अक्षिता गोयल ने टॉप किया है।

Updated, 10:13 AM, 25 April, 2026

uk board result 2026: 10:15 तक जारी हो सकता है रिजल्ट 

उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो गई है। ऐसे में बोर्ड रिजल्ट जारी होने में देरी हो रही है। संभावना है कि 10ः15 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी हो जाएगा। छात्र जागरण जोश की वेबसाइट पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। 

Updated, 10:04 AM, 25 April, 2026

uttarakhand board result: साइट हुई डाउन, रिजल्ट में देरी 

उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट डाउन हो गई है। ऐसे में यूके बोर्ड 10वीं और12वीं का रिजल्ट थोड़ी देरी से जारी हो सकता है। 

Updated, 9:50 AM, 25 April, 2026

uttarakhand board result: बस 10 मिनट में जारी होने वाला रिजल्ट 

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अब बस सिर्फ 10 मिनट दूर रह गया है। प्रेस कांफ्रेंस जल्द ही शुरू होने वाली है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत सुबह 10 बजे रिजल्ट की घोषणा करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में शिक्षा मंत्री पहुंच गए हैं

Updated, 9:45 AM, 25 April, 2026

uttarakhand board result: कौन जारी करेगा यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट

यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत प्रेस कांफ्रेंस में जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री द्वारा रिजल्ट जारी करने के बाद रिजल्ट यूके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो जाएगा। छात्र अपने एडमिट कार्ड से रोल नंबर और रोल कोड के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

Updated, 9:30 AM, 25 April, 2026

uttarakhand board result: क्या एक साथ जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ ही जारी किया जाएगा। बोर्ड द्वारा दोनों कक्षाओं के लिए अलग से लिंक बनाया गया है। ऐसे में छात्र अपनी कक्षा के अनुसार बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर और रोल कोड के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

 

Updated, 9:22 AM, 25 April, 2026

uttarakhand board result: कितने बजे जारी होने वाला है रिजल्ट 

उत्तराखंड बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल, 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा।  इसके लिए प्रेस कांफ्रेंस आयोजित होगी,  जिसमें बोर्ड अधिकारी शामिल रहेंगे।

Updated, 9:13 AM, 25 April, 2026

uttarakhand board result: कहां-कहां मिलेगा यूके बोर्ड रिजल्ट 

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट तीन प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा। 

-वेबसाइट्स

-एसएमएस

-डिजीलॉकर

Updated, 9:05 AM, 25 April, 2026

uttarakhand board result 2026: यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं में कितने-कितने छात्र

हाई स्कूल (कक्षा 10वीं): 1,12,266 छात्र

इंंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं): 1,02,986 छात्र

Updated, 9:00 AM, 25 April, 2026

Uttarakhand Board Result 2026: SMS से कैसे चेक करें रिजल्ट

छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैंः 

  • अपने फोन पर SMS एप्लिकेशन खोलें।

  • 12वीं कक्षा के लिए: UT12Roll number टाइप करें और इसे 5676750 पर भेजें।

  • 10वीं कक्षा के लिए: UK10ROLLNUMBER टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें।

  • आपका UBSE 10वीं/12वीं बोर्ड 2026 का परिणाम आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।

Updated, 8:50 AM, 25 April, 2026

Uttarakhand Board Result 2026: वेबसाइट पर ऐसे चेक करना है रिजल्ट 

-छात्र सबसे पहले ubse.uk.gov.in पर पहुंचें।

-यहां पहुंचने पर छात्रों को बाएं तरफ बोर्ड एक्जाम सेक्शन पर जाना है।

-अब यहां छात्रों को हाई स्कूल बोर्ड और इंटर बोर्ड रिजल्ट का लिंक मिलेगा।

-छात्र अपनी कक्षा के अनुसार लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

-अब यहां रोल नंबर और रोल कोड के माध्यम से रिजल्ट देखा जा सकता है।  

Uttarakhand Board Result 2026 Check Online: कैसे चेक करें UK Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड द्वारा सुबह 10 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैंः

-छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  

ubse.uk.gov.in या Jagran Josh पर पहुंचें।

-अब यहां छात्रों कक्षा 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना है।

-छात्र बॉक्स में रोल नंबर और कैप्चा कोड भरें।

-अंत में छात्रों को सबमिट पर क्लिक करना है, जिसके बाद रिजल्ट देखा जा सकता है।

-छात्र इस रिजल्ट को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

Uttarakhand Board Result 2026:कब से कब तक हुई परीक्षाएं

उत्तराखंड बोर्ड द्वारा इस बार 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का आयोजन 21 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक किया गया था। इस अवधि में थ्योरी परीक्षाएं आयोजित हुई थीं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थीं।

UK Board 10th, 12th Result 2026: कितने छात्रों का जारी होगा रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड में इस बार 10वीं और 12वीं कक्षाओं को मिलाकर करीब 2.5 लाख छात्रों ने परीक्षाएं दी थीं। ऐसे में बोर्ड द्वारा 25 अप्रैल, 2026 को सभी छात्रों का रिजल्ट जारी किया जाएगा। 

Uttarakhand Board Result 2026: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी 

UK Board 10वीं और 12वीं कक्षा में पास होने के लिए छात्रों के कम से कम 33 फीसदी अंक होने चाहिए। यदि किसी छात्र के इससे कम अंक होंगे, तो उसे फेल माना जाएगा। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 25, 2026, 08:18 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News